HomeAutomobilesखरीदने वाले हैं Toyota Innova Hycross तो रुक जाएं; अपडेट होकर आने...

खरीदने वाले हैं Toyota Innova Hycross तो रुक जाएं; अपडेट होकर आने वाली है MPV, तुरंत पढ़ें कड़क सच!

Toyota Innova Hycross Facelift इंडियन मार्केट में आने वाली है। टेस्‍ट करते हुए इस एमपीवी को देखा जा चुका है। कब तक इसे लॉन्‍च किया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Toyota Innova Hycross Facelift इंडियन मार्केट में आने वाली है। टेस्‍ट करते हुए इस एमपीवी को देखा जा चुका है। टोयोटा कब तक इस MPV को लॉन्‍च कर सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आएगी Toyota Innova Hycross Facelift

टोयोटा अपनी मिड सेगमेंट वाली एमपीवी इनोवा हाईक्रॉस के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी में है। मेकर ने इस एमपीवी को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च करने की अनाउंसमेंट अभी नहीं की है। लेकिन इसकी टेस्टिंग की जा रही है।

मिली ये डिटेल

मेकर ने भले ही अभी इसकी ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन जल्‍द ही इस एमपीवी को अपडेट कर लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इसके पहले इसे टेस्‍ट करते हुए देखा जा चुका है। जिससे पता चला है कि इसके एक्‍सटीरियर में कई चेंज हो सकते हैं, लेकिन इंटीरियर में ज्‍यादा बदलाव की उम्‍मीद कम है।

क्‍या बदलेगा?

माना जा रहा है कि इस एमपीवी में नया फ्रंट बंपर, एलईडी हेडलैंप सेटअप, ग्रिल, अलॉय व्‍हील्‍स, टेल लैंप में बड़े चेंज कर इसे फ्रैश लुक दिया जाएगा। लेकिन इंटीरियर में करंट वर्जन वाला डैशबोर्ड, स्‍टेयरिंग, फीचर्स मिलेंगे। लेकिन इसके इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले में बदलाव हो सकता है और इसमें कई नए फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है।

कितना ताकतवर इंजन

मेकर इस एमपीवी में 2.0 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड और 2.0 लीटर स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड इंजन को ही देगी। जिसमें मैनुअल गियरबॉक्‍स के अलावा ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स का ऑप्‍शन मिलेगा।

कब होगी Launch

मेकर ने अभी ऑफिशियली यह भी अनाउंस नहीं किया है कि वह इस एमपीवी के फेसलिफ्ट को लाने जा रही है। लेकिन माना जा रहा है कि इसके फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में October 2026 में लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

कितनी है Price

अभी जिस वर्जन को मार्केट में ऑफर किया जा रहा है उसकी प्राइज 19 से 32 लाख रुपये के बीच में है। लेकिन अपडेट के बाद भी इसकी प्राइज में कुछ बड़ा चेंज नहीं होगा।

किनसे मिलेगी चुनौती

इनोवा हाईक्रॉस की यूएसपी इसका स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड सेगमेंट है। जिसमें हाल में ही MG Hector Tomahawk और Kia Sorento को भी लॉन्‍च किया जा चुका है। ऐसे में इनोवा को इन दोनों एसयूवी से ही सबसे ज्‍यादा चुनौती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular