ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। अलग अलग कार कंपनियों की ओर से अलग अलग सेगमेंट में कारों को लाया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा जिस सेगमेंट को पसंद किया जाता है वह SUV सेगमेंट है। क्या आपको पता है कि एक एसयूवी और एक सेडान सेगमेंट की कारों में क्या फर्क (Sedan vs SUV Comparison) होता है। नहीं जानते तो आपको हम समझा रहे हैं।
Key Differences Between Sedans Vs SUVs
आमतौर पर सेडान ऐसी गाड़ी होती है जिसका डिजाइन थ्री बॉक्स में होता है। इसमें पहले बॉक्स में इंजन होता है। दूसरे बॉक्स में केबिन होता है, जिसमें लोग बैठते हैं और तीसरे बॉक्स को ढिग्गी के तौर पर जाना जाता है। दिखने में यह एक दुल्हन की डोली की तरह होती है।
सेडान के मुकाबले में एसयूवी का डिजाइन बॉक्सी और बल्की होता है। टू बॉक्स के डिजाइन में पहले बॉक्स में इंजन होता है और दूसरे बॉक्स में केबिन होता है जिसमें लोग बैठते हैं। इसी में ही सामान रखने की जगह भी होती है। सेडान की तरह इसमें सामान रखने के लिए अलग से डिग्गी नहीं होती।
Sedan Vs SUV – Which Offers Better Mileage & Performance?
सेडान कार में कई तरह के इंजन दिए जाते हैं, लेकिन इनकी परफॉर्मेंस ज्यादा बेहतर होती है। इनको सिर्फ टू व्हील ड्राइव के साथ लाया जाता है। इनके मुकाबले में एसयूवी को बड़े इंजन के साथ लाया जाता है और इनमें 4X4 को भी दिया जाता है।
Sedan Vs SUV Usage
किसी भी सेडान कार की ग्राउंड क्लियरेंस एसयूवी के मुकाबले कम होती है। इनको सपाट सड़कों पर चलाने के लिए बनाया जाता है और इनके मुकाबले में एसयूवी की ग्राउंड क्लियरेंस ज्यादा होती है। एसयूवी को इस तरह से बनाया जाता है जिससे इनको किसी भी तरह की सड़कों के साथ ही खराब से खराब सड़कों पर बिना परेशानी चलाया जा सके।
Sedan vs SUV Pros & Cons
सेडान कारों को तेज स्पीड में भी काफी आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। ज्यादा बेहतर एयरोडाइनेमिक्स की वजह से इनको काफी तेज स्पीड में चलाया जा सकता है। लेकिन एसयूवी का एयरोडाइनेमिक्स सेडान के मुकाबले में काफी खराब होता है। सामने की ओर से यह सीधा हवा से टकराती हैं जिससे न तो इनको काफी तेज स्पीड में चलाना चाहिए और ऐसा करने पर इनको कंट्रोल करने में परेशानी भी होती है।
Final Verdict – Should You Buy a Sedan or an SUV?
ज्यादा आराम के साथ ही आपको ऐसी गाड़ी चाहिए जिसे हाइवे के साथ ही शहरों में भी चलाया जा सकता है तो आपके लिए सेडान कार सबसे बेहतर होंगी। लेकिन आपको खराब सड़कों पर गाड़ी चलानी होती है साथ ही बड़े साइज वाली गाड़ी पसंद करते हैं तो आप अपने लिए एसयूवी को खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply