HomeAutomobilesHonda Activa और QC1 के बाद QC3 Launch हुआ; 145KM Range के...

Honda Activa और QC1 के बाद QC3 Launch हुआ; 145KM Range के साथ कितनी रखी Price

Honda Activa और QC1 के बाद मेकर ने इंडिया में नया Electric Scooter QC3 Launch कर दिया है। 145KM Range के साथ कितनी Price रखी है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Honda Activa और QC1 के बाद मेकर ने इंडिया में नया Electric Scooter QC3 Launch कर दिया है। 145KM Range के साथ कितनी Price रखी है। कौन से Features के साथ स्‍कूटर को लाया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Honda QC3 Launch हुआ

होंडा स्‍कूटर और मोटरसाइकिल इंडिया (HMSI) ने नए इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर के तौर पर क्‍यू3 को ऑफिशियली आज लॉन्‍च कर दिया है। इसके पहले मेकर ने अपने नए पोर्टफोलियो को शोकेस करते हुए क्‍यू3 के साथ बाकी 9 स्‍कूटर और बाइक्‍स को शोकेस किया था।

कितनी ताकतवर बैटरी

मेकर ने इस स्‍कूटर को 3kWh की बैटरी के साथ ऑफर किया है। जो फिक्‍स बैटरी है। इसको एक बार पूरी तरह से चार्ज करने के बाद 145 KM की IDC Range मिल जाती है। बैटरी को 0 से 80% चार्ज करने में 2 घंटे 40 मिनट लगते हैंं और 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

मिलते हैं शानदार Features

होंडा के सबसे नए इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को शानदार फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इस स्‍कूटर में LED DRLs, LED हेडलैंप, स्‍मार्ट की, 32 लीटर अंडर सीट स्‍टोरेज, 5 इंच TFT डिस्‍प्‍ले, होंडा रोड सिंक, टर्न बाय टर्न नेविगेशन के साथ ऑफर किया है। जो शहर के ट्रैफिक के साथ ही रोज के यूज के लिए इस स्‍कूटर को जरूरी फीचर्स देने का काम करते हैं। इस स्‍कूटर को Matt Photon Gray Metallic, Pearl Precious White, Pearl Shallow Blue और Pearl Siren Blue जैसे कलर्स के साथ लाया गया है।

5 शहरों में मिलेगा स्‍कूटर

मेकर ने इस स्‍कूटर को अभी सिर्फ 5 शहरों में ऑफर किया है। इन शहरों में Delhi, Agra, Cuttack, Surat और Kollam शामिल हैं। जहां पर इसे होंडा रेडविंग डीलरशिप पर खरीदा जा सकेगा। कुछ टाइम के बाद धीरे धीरे एक्‍सपेंशन किया जाएगा और इस लिस्‍ट में नए शहरों को भी जोड़ा जाएगा।

क्‍या रखी Price

इस स्‍कूटर को 1.35 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च कर दिया गया है। इसके लिए 5 हजार रुपये में एडवांस बुकिंग भी करवाई जा सकती है, जो डीलरशिप या ऑनलाइन दोनों तरह से हो सकती है। इसी के साथ इसकी डिलीवरी को भी शुरू किया जा चुका है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडिया में काफी कम समय में ही कई मेकर्स Electric Scooter सेगमेंट में आ चुके हैं। ऐसे में होंडा के नए स्‍कूटर को TVS, Ola, Ather, Simple Energy के स्‍कूटर्स से चुनौती मिलेगी।

Model Variant Available Colours Ex-showroom Price
Honda CB350 STD Pearl Igneous Black; Pearl Deep Ground Grey ₹1,95,200
DLX Pearl Igneous Black; Pearl Deep Ground Grey; Rebel Red Metallic; Pearl Siren Blue ₹1,97,900
Chrome Pearl Igneous Black; Pearl Deep Ground Grey; Pearl Siren Blue ₹1,99,900
Honda CB350RS STD Pearl Igneous Black; Pearl Deep Ground Grey ₹1,99,900
DLX Pearl Igneous Black; Pearl Deep Ground Grey; Matt Axis Grey Metallic; Rebel Red Metallic; Pearl Siren Blue ₹2,02,500
Honda CB350C STD Pearl Igneous Black; Matt Axis Grey Metallic ₹2,00,300
DLX Pearl Igneous Black; Matt Axis Grey Metallic; Pearl Deep Ground Grey; Matt Steel Silver Metallic ₹2,02,700
Special Edition Pearl Igneous Black; Rebel Red Metallic ₹2,04,700

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular