HomeAutomobilesRoyal Enfield Classic 350 और Jawa को होगी बड़ी परेशानी, अपडेट होकर...

Royal Enfield Classic 350 और Jawa को होगी बड़ी परेशानी, अपडेट होकर आ गई Honda CB 350 Range

Honda CB 350 Range Update हो चुकी है। मेकर ने इसे किस Price पर Launch किया है। किस तरह के अपडेट इस रेंज में किए हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Honda CB 350 Range Update हो चुकी है। मेकर ने इसे किस Price पर Launch किया है। किस तरह के अपडेट इस रेंज में किए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Honda CB 350 Range Update हुई

इंडियन मार्केट में 350 सीसी सेगमेंट में रेट्रो लुक के साथ होंडा भी अपनी सीबी 350 रेंज को ऑफर करती है। मेकर ने इस रेंज में आने वाली तीनों बाइक्‍स को अब अपडेट करने के बाद लॉन्‍च कर दिया है।

अपडेट में क्‍या मिला

मेकर ने इस रेंज को कॉस्‍मैटिक चेंज के साथ में अपडेट किया है। इसमें किसी भी तरह का कोई मैकेनिकल या डिजाइन में चेंज नहीं किया है। कॉस्‍मैटिक अपडेट में इस रेंज को कुछ नए कलर ऑप्‍शन के साथ लाया गया है। साथ ही इनके प्राइज को भी अपडेट किया गया है।

कितना ताकतवर Engine

मेकर ने इस रेंज में वहीं पुराने 348.6 सीसी के सिंगल सिलेंडर एयर कूल्‍ड इंजन को दिया है जो 20.7 हॉर्स पावर और 30 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। साथ में 5 स्‍पीड गियरबॉक्‍स भी इसमें मिलता है।

कितने शानदार Features

होंडा सीबी 350 में अब भी ऑल एलईडी लाइट्स, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, ड्यूल चैनल एबीएस, फ्रंट और रियर में डिस्‍क ब्रेक, असिस्‍ट और स्लिपर क्‍लच, होंडा रोडसिंक, स्‍मार्टफोन कनेक्‍टिविटी जैसे फीचर्स इसमें मिलते हैं।

कितनी रखी Price

होंडा सीबी 350 को बेस वेरिएंट की तरह ऑफर किया गया है। इसके STD वेरिएंट को बेस की तरह रखा गया है और इसकी प्राइज में भी 2 हजार रुपये कम किए गए हैं। एंट्री लेवल वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 1.95 लाख रुपये हो गई है। इसके DLX वेरिएंट को 1.98 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज और क्रोम को पूरे 2 लाख रुपये में ऑफर किया गया है।

इसके बाद आने वाले Honda CB 350 स्‍क्रैम्‍बलर या RS को 2 लाख रुपये से लेकर 2.02 लाख रुपये के बीच ऑफर किया गया है।

आखिर में Honda CB 350C के बेस वेरिएंट स्‍टैंडर्ड को 2 लाख रुपये, DLX को 2.02 लाख और स्‍पेशल एडिशन को 2.04 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लाया गया है।

अब होगी RE और Jawa को परेशानी

होंडा की इन बाइक्‍स को वैसे भी काफी अच्‍छे इंजन और क्‍वालिटी के साथ ऑफर किया जाता रहा है। जिससे अब Royal Enfield और Jawa को बड़ी परेशानी होने वाली है।

Model Variant Available Colours Ex-showroom Price
Honda CB350 STD Pearl Igneous Black; Pearl Deep Ground Grey ₹1,95,200
DLX Pearl Igneous Black; Pearl Deep Ground Grey; Rebel Red Metallic; Pearl Siren Blue ₹1,97,900
Chrome Pearl Igneous Black; Pearl Deep Ground Grey; Pearl Siren Blue ₹1,99,900
Honda CB350RS STD Pearl Igneous Black; Pearl Deep Ground Grey ₹1,99,900
DLX Pearl Igneous Black; Pearl Deep Ground Grey; Matt Axis Grey Metallic; Rebel Red Metallic; Pearl Siren Blue ₹2,02,500
Honda CB350C STD Pearl Igneous Black; Matt Axis Grey Metallic ₹2,00,300
DLX Pearl Igneous Black; Matt Axis Grey Metallic; Pearl Deep Ground Grey; Matt Steel Silver Metallic ₹2,02,700
Special Edition Pearl Igneous Black; Rebel Red Metallic ₹2,04,700

यह भी पढ़ें- Honda Rebel 300 Launch, 2.22 लाख में क्‍या मिलेगा, कब शुरू होगी डिलीवरी

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular