HomeAutomobilesHyundai Bayon SUV की अब Booking शुरू; कितने रुपये में करवाएं बुक...

Hyundai Bayon SUV की अब Booking शुरू; कितने रुपये में करवाएं बुक और कब हो रही Launch

Hyundai Bayon के लिए अब मेकर ने Booking लेना शुरू कर दिया है। इसमें कौन से Features मिलेंगे, किस सेगमेंट में ऑफर होगी। कब Launch होगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Hyundai Bayon के लिए अब मेकर ने Booking लेना शुरू कर दिया है। इसमें कौन से Features मिलेंगे, किस सेगमेंट में ऑफर होगी। कौन सा इंजन और गियरबॉक्‍स मिलेगा। कब Launch होगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hyundai Bayon के लिए Booking शुरू

हुंडई ने बेयोन एसयूवी के लिए अब बुकिंग को ऑफिशियली शुरू कर दिया है। मेकर ने बताया है कि वह 11 हजार रुपये में एसयूवी को डीलरशिप या ऑनलाइन मोड्स में बुक कर रही है।

5 स्‍तंभों पर तैयार हुई SUV

मेकर ने बताया है कि उसने इस एसयूवी को 5 स्‍तंभों पर तैयार किया है। जिसमें इंटेलीजेंस, आरामदायक अनुभव, बेहतरीन प्रदर्शन, स्‍टाइल और सुरक्षा शामिल हैं। इन सभी को ध्‍यान में रखकर ही एसयूवी को डेवलप किया गया है। जिससे यह खासतौर पर युवाओं को काफी पसंद आएगी।

नए जमाने के कस्‍टमर्स के लिए बनाई एसयूवी

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ तरुण गर्ग ने कहा कि हुंडई मोटर इंडिया में, हम सार्थक नवाचार के माध्यम से गतिशीलता के अनुभवों को लगातार नया रूप देने का प्रयास करते हैं। हुंडई बेयोन उन्नत तकनीक, भविष्यवादी डिजाइन और व्यापक सुरक्षा को एक आकर्षक एसयूवी पैकेज में सहजता से एकीकृत करके बुद्धिमान गतिशीलता के हमारे दृष्टिकोण को साकार करती है। हुंडई बेयोन को नए जमाने के भारतीय ग्राहकों के लिए विकसित किया गया है जो अपने वाहनों से अधिक चाहते हैं: अधिक बुद्धिमत्ता, अधिक आराम, अधिक आत्मविश्वास और अधिक स्टाइल। हुंडई बेयोन मानव-केंद्रित तकनीक का एक नया आयाम प्रस्तुत करती है और एक सहज गतिशीलता अनुभव प्रदान करती है। हमें विश्वास है कि हुंडई बेयोन नए मानदंड स्थापित करेगी और आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं के साथ मजबूती से जुड़ेगी।

कौन से Features मिलेंगे

मेकर ने अभी इसके सभी फीचर्स की डिटेल नहीं दी है। लेकिन कुछ फीचर्स के बारे में बताया है, जिनमें H-Edge LED DRLs, Geometric व्‍हील आर्च, रैप अराउंड डोर क्‍लैडिंग, ब्रिज टाइम रूफ रेल, रियर में बड़े अक्षरों में बेयोन की बैजिंग, 4.2 मीटर लंबा साइज, इन-बिल्‍ट जनरेटिव एआई वॉयस असिस्‍टेंट, 5 स्‍टार सेफ्टी के लिए जरूरी फीचर्स इसमें दिए जाएंगे।

कौन सा Engine मिलेगा

हुंडई ने बताया है कि वह इस एसयूवी को अपने भरोसेमंद पेट्रोल इंजन के साथ लाएगी। जिसमें मैनुअल के साथ IVT गियरबॉक्‍स को दिया जाएगा। इसमें कौन सा भरोसेमंद इंजन दिया जाएगा, अभी इसकी डिटेल सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि इस एसयूवी में 1.5 लीटर का टर्बो इंजन दिया जा सकता है।

कब हो रही Launch?

हुंडई ने अभी सिर्फ बुकिंग को ही शुरू किया है। इसके लॉन्‍च की डेट को सामने नहीं लाया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि इस एसयूवी को इंडिया में 23 से 25 October 2026 तक लॉन्‍च किया जा सकता है।

क्‍या होगी Price

मेकर वैसे तो लॉन्‍च के टाइम ही इस एसयूवी की प्राइज, वेरिएंट, फीचर्स, इंजन की पूरी डिटेल देगी। लेकिन माना जा रहा है कि इसे इंडिया में 9 से 10.50 लाख रुपये एक्‍स शोरूम प्राइज के आस-पास लॉन्‍च किया जाएगा।

किनसे मिलेगी चुनौती

हुंडई ने तय किया है कि वह इस एसयूवी को क्रेटा के नीचे और वेन्‍यू के ऊपर पोजिशन करेगी। साथ में 4.2 मीटर लंबाई की वजह से इसको Maruti Victoris, Kia Seltos, Hyundai Creta, Honda Elevate, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq जैसी एसयूवी से चुनौती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon SUV किस Date में होगी Launch; करेगी Maruti Victoris को परेशान

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular