HomeAutomobilesअनवील हुई Nissan की किफ़ायती 259KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार Pixo, क्‍या...

अनवील हुई Nissan की किफ़ायती 259KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार Pixo, क्‍या India भी आएगी?

Nissan Pixo को छोटी Electric Car की तरह मेकर ने यूरोप में पेश कर दिया है। इसमें कौन सी खूबियां दी हैं। क्‍या इंडिया में भी इसे लाया जाएगा? रिपोर्ट में पढ़ें।

Nissan Pixo को छोटी Electric Car की तरह मेकर ने यूरोप में पेश कर दिया है। इसमें कौन सी खूबियां दी हैं। यूरोप में इसे कब Launch किया जाएगा। क्‍या इंडिया में भी इसे लाया जाएगा? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Nissan Pixo हुई अनवील

निसान ने यूरोप के बाजार के लिए सबसे नई पेशकश के तौर पर निसान पिक्‍सो को ऑफर कर दिया है। अभी इस कार का सिर्फ डेब्‍यू हुआ है। इसकी प्राइज और बाकी कई डिटेल्‍स अभी मेकर ने रिवील नहीं की हैं।

क्‍या है खूबी

निसान ने पिक्‍सो को एक ऐसी छोटी कार के तौर पर ऑफर किया है, जो यूरोप के सभी देशों में आसानी से यूज की जा सकती है। इस कार को यूरोप की खुली सड़कों के साथ ही तंग गलियों में भी आसानी से चलाया जा सकता है। जो इसे एक व्‍यवहारिक Electric Car के तौर पर अच्‍छा ऑप्‍शन बना देती है।

कैसे हैं Features

मेकर ने इस कार को LED DRLs, LED हेडलैंप, वन पेडल टेक्‍नोलॉजी, फ्री स्‍लाइडिंग रियर सीट, बिल्‍ट इन गूगल, जेमिनी, 18 लीटर स्‍टोरेज, 356 लीटर बूट स्‍पेस, वंडर पर्पल एक्‍सटीरियर कलर, रियल टाइम रूट प्‍लानिंग, निसान एप, 7 इंच ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, 10 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, 9.9 मीटर टर्निंग सर्कल, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, हैंड्स-फ्री पार्किंग जैसे फीचर्स को दिया गया है।

मिलेगी 259 KM Range

निसान की पिक्‍सो को LFP बैटरी के साथ लाया जाएगा, जो इसको 259 किलोमीटर की रेंज देगी। इस बैटरी को डीसी रैपिड चार्जर से 28 मिनट में ही 15 से 80% चार्ज किया जा सकेगा।

कब होगी Launch

यूरोप के मार्केट में इस कार को रेनो के साथ मिलकर बनाया गया है। इसका प्रोडक्‍शन भी रेनो के नोवो मेस्‍टो, स्‍लोवेनिया के प्‍लांट में होगा। कस्‍टमर्स को इसकी डिलीवरी January 2027 से शुरू की जा सकती है। इसके पहले December 2026 में इसकी प्राइज, प्री-ऑर्डर जैसी बाकी डिटेल्‍स दी जाएंगी।

क्‍या इंडिया भी आएगी?

ऑफिशियली तो अभी निसान ने यह नहीं बताया है कि इसे इंडिया लाया जाएगा या नहीं, लेकिन जिस तरह से इंडिया में इलेक्‍ट्रिक कार सेगमेंट में डिमांड बढ़ रही है, उसे देखते हुए तो निसान इसे इंडिया जरूर ला सकती है।

यह भी पढ़ें- Nissan कर रही नेटवर्क विस्‍तार, South Delhi में खुला नया शोरूम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular