Electric bikes under 1.25 lakh: इंडिया में कई ऐसी इंजन वाली बाइक्स मिलती हैं जो 1.25 लाख रुपये में आ जाती हैं। लेकिन इसी प्राइज पर ऐसी 5 कौन सी इलेक्ट्रिक बाइक्स हैं, जिनको खरीदकर पैसे बचाए जा सकते हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Oben Rorr EVO
ओबन इलेक्ट्रिक ने कुछ टाइम पहले ही इंडियन मार्केट में 180 KM की IDC और 150KM रियल वर्ल्ड रेंज के साथ Oben Rorr EVO को लॉन्च किया है। इस बाइक में 3.4 kWh की LFP बैटरी को दिया है। इसमें जो प्रोपराइटरी मोटर दी है, जो रेसर अर्थ मेटिरियल के बिना बनाई गई है। इस मोटर 9 किलोवाट की पीक पावर और 250 न्यूटन मीटर टॉर्क देती है जो IP 68 रेंटिंग के साथ आती है। इसमें सिंगल चेन ड्राइवट्रेन को दिया है। बाइक की टॉप स्पीड 110 KMPH है। 0-40 की स्पीड सिर्फ 3 सेकेंड में पकड़ती है। बाइक को 90 मिनट में 0-80 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 1.25 लाख रुपये है।
Avore EX1
Avore EX1 को भी इंडियन मार्केट में कुछ टाइम पहले ही लॉन्च किया गया है। मेकर ने इस बाइक को 3.24 kWh की बैटरी के साथ ऑफर किया है। जिससे बाइक को 160 km तक की रेंज मिल जाती है। इसमें जो मोटर दी गई है उससे इस बाइक को 100 km/h की टॉप स्पीड मिल जाती है। यह मोटरसाइकिल Avore की EX लाइनअप का हिस्सा है। इसकी एक्स शोरूम प्राइज भी 1.25 लाख रुपये रखी गई है।
Ola Roadster X+
ओला भी इस प्राइज ब्रैकेट में इलेक्ट्रिक बाइक रोडस्टर एक्स प्लस को लाती है। इस बाइक में 4.5 kWh और 9.1 kWh बैटरी के ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें से बड़े बैटरी वाले मॉडल की रेंज 500 km तक मिल सकती है। इसमें 11 kW की पीक पावर वाली मोटर से 125 km/h की टॉप स्पीड मिल जाती है। इस बाइक को 2.7 सेकंड में ही 0-40 km/h की स्पीड से दौड़ाया जा सकता है। इस मोटरसाइकिल में तीन राइडिंग मोड – इको, नॉर्मल और स्पोर्ट भी दिए गए हैं। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 1.55 लाख रुपये है।
Revolt RVX
रिवोल्ट भी इंडियन मार्केट में लंबे टाइम से इलेक्ट्रिक बाइक्स को ऑफर कर रही है। मेकर की आरवीएक्स बाइक को भी 1.29 लाख रुपये में ऑफर किया जाता है। जिसमें रिमूवेबल बैटरी मिलती है। इस बैटरी से बाइक को 160 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसमें दी जाने वाली मोटर से इसे 90 किलोमीटर की टॉप स्पीड मिलती है। फास्ट चार्जिंग से इसको 0 से 80% सिर्फ 80 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
Odysse Electric Evoqis
ओडिसी की ओर से भी इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में एलईडी लाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, की-लैस स्टार्ट जैसे फीचर्स के साथ में लाया जाता है। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 1.18 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- World EV Day पर Oben Electric की फाउंडर ने Autotechbiz.in से की खास बातचीत
ये भी पढ़ें
Mahindra XEV 9e: इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिलेगी Sporteq सीरीज, ज्यादा स्पोर्टी लुक और Features से होगी लैस; कब हो सकती है Launch?
Toyota Innova Hycross Facelift: इसी हफ्ते तहलका मचाने आएगी! मौजूदा मॉडल से कितनी बदलेगी यह धाकड़ 7-सीटर MPV
MG Windsor EV: 2027 में लॉन्च होगा धांसू Facelift; जानिए अब कितनी मिलेगी ज्यादा Range और क्या होंगे नए Features?
Upcoming Cars: दिसंबर में आ रही 3 शानदार कारें, SUV, EV या Sedan—किस सेगमेंट में किसकी होगी एंट्री?













Leave a Reply