HomeAutomobilesE-Sprinto Launch करेगी इस महीने नया Electric Scooter, मिलेगी 130 KM रेंज

E-Sprinto Launch करेगी इस महीने नया Electric Scooter, मिलेगी 130 KM रेंज

E-Sprinto इस महीने इंडियन मार्केट में नया Electric Scooter Launch करेगी। इसमें क्‍या खूबियां होंगी। कब लॉन्‍च होगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

E-Sprinto इस महीने इंडियन मार्केट में नया Electric Scooter Launch करने वाली है। मेकर के इस पहले स्‍कूटर में क्‍या खूबियां होंगी। इसे इस महीने में कब लॉन्‍च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

E-Sprinto Launch करेगी नया Electric Scooter

इंडियन रिटेल मार्केट में नए इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर प्‍लेयर E-Sprinto की भी एंट्री होने वाली है। मेकर इस महीने में अपने नए स्‍कूटर को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। यह इसका पहला ऐसा स्‍कूटर होगा, जो मास मार्केट के लिए ऑफर किया जाएगा।

कैसी होंगी खूबियां

मेकर अपने पहले ही स्‍कूटर को मास मार्केट में फैमिली के लिए नए स्‍कूटर को लॉन्‍च कर सकती है। इसलिए इसको बनाते हुए भी फैमिली और उनकी जरुरत का ध्‍यान रखा गया है। इसमें 130 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है, और स्‍कूटर की पूरी जानकारी मेकर ने अभी नहीं दी है।

अभी भी करती है स्‍कूटर ऑफर

ई-स्प्रिंटो अभी भी मार्केट में इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर ऑफर कर रही है। लेकिन इन स्‍कूटर्स को रिटेल कस्‍टमर्स के लिए ऑफर नहीं किया जाता है। इनकी जगह अभी ऑफर किए जा रहे स्‍कूटर्स को सिर्फ B2B सेगमेंट में ही दिए जा रहे हैं। इन स्‍कूटर्स को लो और हाई स्‍पीड दोनों ही तरह के सेगमेंट में लाया जाता है।

कैसा होगा नया स्‍कूटर

मेकर अपने पहले रिटेल यानि B2C मार्केट में जिस स्‍कूटर को लाने की तैयारी कर रही है। अभी उसकी कोई भी डिटेल सोशल मीडिया पर या कहीं पर भी रिवील नहीं की है। लेकिन जो फोटो मेकर ने दी है, उसके मुताबिक तो स्‍कूटर को सिंगल सीट, मजबूत ग्रैब हैंडल, फ्रंट में ओपन ग्‍लोव बॉक्‍स, सामान के लिए हुक जैसे फीचर्स के साथ लाया जाएगा।

कब हो रहा लॉन्‍च

ई-स्प्रिंटो ने अभी सिर्फ यह बताया है कि वह इंडियन रिटेल मार्केट के लिए नए स्‍कूटर को अक्‍टूबर में ही लॉन्‍च करेगी। लेकिन अभी तारीख या जगह की कोई भी जानकारी मेकर ने नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- EV Safety Tips: क्‍या Electric Vehicle को साफ करने पर लग सकता है करंट, कैसे करें सफाई, 4 पाइंट्स में समझें

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular