HomeAutomobilesNissan ने शुरू की 7 Seater SUV की टेस्‍टिंग, Terrano पर बेस्‍ड...

Nissan ने शुरू की 7 Seater SUV की टेस्‍टिंग, Terrano पर बेस्‍ड एसयूवी में क्‍या होंगी खूबियां?

Nissan Tekton 7 Seater SUV अब जल्‍द आने वाली है। मेकर ने इसके Launch से पहले टेस्‍ट शुरू कर दिया है। इसमें कौन सी खूबियों को दिया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Nissan Tekton 7 Seater SUV अब जल्‍द आने वाली है। मेकर ने इसके Launch से पहले इस एसयूवी के टेस्‍ट को शुरू कर दिया है। इसमें कौन सी खूबियों को दिया जाएगा। कब मेकर नई एसयूवी लॉन्‍च कर सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Nissan Tekton 7 Seater SUV आएगी

निसान ने इंडियन मार्केट में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की पूरी तैयारी की हुई है। Nissan Tekton के लॉन्‍च के बाद अब मेकर ने इसके 7 सीटर वर्जन पर काम शुरू कर दिया है। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह दावा किया जा रहा है कि निसान अब इस एसयूवी को टेस्‍ट कर रही है।

टेस्‍ट के दौरान दिखाई दी एसयूवी

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस एसयूवी का टेस्‍ट शुरू हो चुका है। जिस दौरान इस एसयूवी को देखा गया है। हालांकि जिस यूनिट की टेस्‍टिंग का दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह से कैमोफ्लाज्‍ड है। लेकिन फिर भी कुछ डिटेल्‍स सामने आ चुकी हैं।

कैसा होगा डिजाइन

कैमोफ्लाज्‍ड यूनिट को देखकर तो लगता है कि यह निसान की 5 सीटर वाली मिड साइज एसयूवी टेक्‍टॉन से काफी इन्‍सपायर है। इसके फ्रंट में LED DRLs और LED हेडलैंप का वही डिजाइन है जो टेक्‍टॉन में मिल रहा है। बस टेस्‍ट की जा रही यूनिट का साइज बढ़ाया गया है, जिससे उसमें आसानी से थर्ड रो को फिक्‍स किया जा सके।

मिलेंगे शानदार Features

टेक्‍टॉन की तरह ही डिजाइन वाली नई एसयूवी को फीचर्स भी इस एसयूवी से मिलेंगे। टेक्‍टॉन वाले कई फीचर्स को नई एसयूवी में भी दिया जाएगा। जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड और पावर्ड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, 10 इंच की ड्यूल स्‍क्रीन्‍स, ऑटो एसी, ऑटो क्‍लाइमेट कंट्रोल, 3 स्‍पोक मल्‍टीफंक्‍शनल स्‍टेयरिंग व्‍हील शामिल है।

कितना ताकतवर होगा Engine

मेकर नई एसयूवी को भी 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के अलावा 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्‍शन देगी। साथ में इस एसयूवी को 1.8 लीटर हाइब्रिड इंजन भी दिया जा सकता है, पर अभी इसको टेक्‍टॉन में भी नहीं दिया गया है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स के ऑप्‍शन भी मिलेंगे।

कब हो सकती है Launch?

निसान अपनी नई 7 सीटर एसयूवी को इंडिया में ऑफिशियली February 2027 में लॉन्‍च कर सकती है। इस एसयूवी को Bharat Mobility 2027 में लाया जा सकता है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में 7 सीटर एसयूवी का काफी चलन बढ़ रहा है। ऐसे में निसान की नई 7 सीटर एसयूवी को Hyundai Alcazar, MG Hector Plus, Tata Safari, Mahindra Scorpio N, Mahindra XUV 7XO जैसी एसयूवी से चुनौती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- अनवील हुई Nissan की किफ़ायती 259KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार Pixo, क्‍या India भी आएगी?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular