HomeAutomobilesVerna और City को चुनौती देने आ गई Skoda Slavia Facelift; कितनी...

Verna और City को चुनौती देने आ गई Skoda Slavia Facelift; कितनी है Price

Skoda Slavia Facelift इंडिया में Launch हो चुकी है। मेकर ने इस कार को किस Price पर लॉन्‍च किया है। इससे किन कारों को टेंशन होगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Skoda Slavia Facelift को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली Launch कर दिया गया है। इस Mid Size Sedan Car को किस Price पर Launch किया गया है। इसमें कौन से चेंज किए गए हैं। कौन से नए फीचर्स को इस कार में ऑफर किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Skoda Slavia Facelift हुई Launch

इंडियन मार्केट में स्‍कोडा ने अपनी मिड साइज सेडान कार स्‍लाविया के फेसलिफ्ट की प्राइज भी बता दी है। जिससे इसका इंतजार कर रहे लोगों को इसे शानदार प्राइज पर खरीदने का मौका भी मिल गया है।

फेसिलफ्ट में हुए कई चेंज

स्‍कोडा ने इस कार में कई चेंज किए हैं। जिनमें कॉस्‍मैटिक से लेकर गियरबॉक्‍स तक हैं। अब इस कार को अपडेटेड एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, सीक्‍वेंशल इंडीकेटर, नए अलॉय व्‍हील्‍स, नया इंटीरियर, मसाज सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, नेक्‍स्‍ट जेन 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम और 8 स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स दिया है।

मिलता है ताकतवर इंजन

स्‍कोडा ने इस कार में पहले की तरह ही 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टीएसआई इंजन के ऑप्‍शंस दिए हैं। 1.0 टीएसआई इंजन के साथ 6स्‍पीड मैनुअल और 8स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन मिलते हैं।

1.5 लीटर टीएसआई इंजन के साथ 7स्‍पीड डीएसजी गियरबॉक्‍स मिलता है। अब इस वेरिएंट में रियर में भी डिस्‍क ब्रेक को अपडेट किया गया है।

कितनी है Price

स्‍कोडा ने इस कार की एक्‍स शोरूम प्राइज 9.99 लाख रुपये रखी है। इसको टोटल 6 वेरिएंट्स में लाया गया है, जिसमें Classic, Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo हैं। 8 स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर के साथ इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 12.49 लाख रुपये से शुरू हो रही है। स्‍कोडा ने बताया है कि इस कार की डिलीवरी भी अगले हफ्ते से शुरू कर दी

Variant 1.0L TSI MT 1.0L TSI AT 1.5L TSI DSG
Classic Rs. 9.99 lakh – –
Classic+ Rs. 10.99 lakh Rs. 12.49 lakh –
Signature Rs. 13.94 lakh Rs. 14.94 lakh –
Sportline Rs. 14.34 lakh Rs. 15.34 lakh –
Prestige Rs. 15.89 lakh Rs. 16.89 lakh Rs. 18.59 lakh
Monte Carlo – Rs. 17.29 lakh Rs. 18.84 lakh

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में इस सेडान कार को सीधे सीधे Honda City, Hyundai Verna, Volkswagen Virtus से चुनौती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Maruti, Tata, Hyundai, Skoda की 6 Upcoming EVs का कम्प्लीट रिपोर्ट कार्ड, 12 महीनों में होंगी लॉन्‍च

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular