HomeTechnologyNoise Master Buds Open भारत में लॉन्च, Sound by Bose के साथ...

Noise Master Buds Open भारत में लॉन्च, Sound by Bose के साथ मिलेंगे 28 घंटे तक का बैकअप; बाकी डिटेल्स चेक करें

Noise ने भारत में Master Buds Open ओपन-ईयर वायरलेस ईयरबड्स को 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। इनमें Sound by Bose, 10.8mm ड्राइवर, Bluetooth 5.4, ड्यूल कनेक्टिविटी और 28 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है।

अगर आप ऐसे वायरलेस ईयरबड्स की तलाश में हैं जिन्हें इस्तेमाल करने के दौरान म्यूजिक के साथ आसपास की आवाजों का भी पता चलता रहे, तो Noise का नया Master Buds Open एक विकल्प हो सकता है।

कंपनी ने अपने Master Series के तहत इन ओपन-ईयर वायरलेस ईयरबड्स को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इनमें Sound by Bose टेक्नोलॉजी दी गई है। Noise ने इन्हें पहली बार पिछले महीने IFA Berlin में ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया था। भारत में इनकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपये रखी गई है।

Noise Master Buds Open के स्पेसिफिकेशन्स

Noise Master Buds Open में 10.8mm कस्टम डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं, जो ऑडियो आउटपुट को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इनमें Bose के साथ मिलकर तैयार की गई Dynamic EQ टेक्नोलॉजी भी मौजूद है। यूजर्स को इसमें 6 अलग-अलग प्रीसेट मिलते हैं, जिन्हें अपनी पसंद के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है।

ईयरबड्स का डिजाइन भी इन्हें सामान्य इन-ईयर बड्स से अलग बनाता है। इनमें एर्गोनॉमिक C-Bridge ओपन-ईयर डिजाइन दिया गया है। इसकी मदद से लंबे समय तक ईयरबड्स इस्तेमाल करने के दौरान आराम बनाए रखने की कोशिश की गई है।

ओपन-ईयर डिजाइन होने की वजह से यूजर म्यूजिक सुनते समय अपने आसपास की आवाजों को भी सुन सकता है। ऐसे में ये बड्स उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं जो ऑडियो के साथ अपने आसपास के माहौल पर भी नजर रखना चाहते हैं।

4-Mic ENC और ड्यूल कनेक्टिविटी

कॉलिंग के लिए Noise Master Buds Open में 4-Mic ENC DNN टेक्नोलॉजी दी गई है। यह आसपास मौजूद शोर को कम करने में मदद करती है, जिससे कॉल के दौरान यूजर की आवाज को ज्यादा स्पष्ट तरीके से सुना जा सके।

कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा ड्यूल कनेक्टिविटी फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से ईयरबड्स को दो डिवाइस से कनेक्ट करके उनके बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है।

Android यूजर्स के लिए Google Fast Pair का सपोर्ट भी मौजूद है। इसके अलावा Noise Audio App के जरिए टच जेस्चर, कस्टम इक्वलाइजर और Sound by Bose के प्रीसेट को कंट्रोल किया जा सकता है।

कंपनी के ऐप में Spatial Audio, AI Voice Assistant और ट्रांसक्रिप्शन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इससे यूजर्स को ईयरबड्स के साथ मिलने वाले स्मार्ट फीचर्स को मैनेज करने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलते हैं।

28 घंटे तक का बैटरी बैकअप

बैटरी की बात करें तो Noise Master Buds Open में कुल 28 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है। इनमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे कम समय में ईयरबड्स को इस्तेमाल के लिए तैयार किया जा सकता है।

ईयरबड्स को IPX4 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि ये पसीने और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

Noise Master Buds Open की कीमत और उपलब्धता

Noise Master Buds Open को भारत में 7,999 रुपये की शुरुआती लॉन्च कीमत पर पेश किया गया है। कंपनी ने इन्हें Carbon और Mercury नाम के दो मेटैलिक फिनिश में उतारा है।

इनकी प्री-बुकिंग 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जबकि ईयरबड्स की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। ग्राहक इन्हें Noise की वेबसाइट के अलावा Amazon.in, Reliance Digital, Croma और Vijay Sales से खरीद सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular