TVS Raider अब पहले से ज्यादा सेफ हो गई है। मेकर ने इस बाइक को अब सेफ्टी के साथ अपडेट कर दिया है। इसमें कौन से Safety Features दे दिए गए हैं। इसमें कितना दमदार Engine दिया है। इसमें कैसे Features दिए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
TVS Raider हुई अपडेट
टीवीएस ने अपनी रेडर बाइक को अपडेट कर दिया है। मेकर ने इस बाइक को ऐसे सेफ्टी फीचर के साथ अपडेट किया है जो सेगमेंट में पहली बार दिए हैं। जिससे अब यह बाइक चलाना पहले से ज्यादा सेफ हो गया है।
किन वेरिएंट्स में मिले Feature
टीवीएस रेडर टीएफटी डीडी और टीवीएस रेडर एसएक्ससी डीडी वेरिएंट्स में नए सेफ्टी फीचर के तौर पर पहली बार ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर को दिया गया है। इसके अलावा इस बाइक को एमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग, चौड़ा रियर टायर और 27 W यूएसबी टाईप-सी फास्ट चार्जर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
क्यों खास है Traction Control System
टीवीएस ने रेडर में जो नया सेफ्टी फीचर दिया है उसकी वजह से गड्ढों, ढीली बजरी या गीली जगहों पर पिछले पहिए की पकड़ कम हो जाती है। एमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग रोज़ाना की सुरक्षा को और बढ़ाती है; जब राइडर अचानक ब्रेक लगाता है, तो यह पीछे आ रहे राइडरों को चेतावनी देती है, जिससे उन्हें रिस्पॉन्स देने और टक्कर से बचने के लिए कुछ सेकंड का समय मिल जाता है। ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और एमरजेंसी ब्रेक वॉर्निंग मिलकर टीवीएस रेडर को अपने सेगमेंट की उन चुनिंदा मोटरसाइकिलों में से एक बनाते हैं जो इतने आधुनिक और एक्टिव सुरक्षा फीचर्स के साथ आती हैं।
मिलते हैं ये भी फीचर्स
टीवीएस रेडर में मेकर कई और फीचर्स को भी ऑफर करती है। इसमें 99 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स के साथ टीएफटी कनेक्टिविटी के साथ शामिल हैं। इसके साथ इसमें
कितना ताकतवर Engine
टीवीएस रेडर में 124.8 cc का 3 वॉल्व, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। इस इंजन से बाइक को 8.37 किलोवाट की पावर और 11.2 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। iGo Assist के साथ इस बाइक को 11.75 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया जाता है। इस इंजन से बाइक को 5.8 सेकंड में ही 0-60 KMPH की स्पीड से चलाया जा सकता है।
कितनी रखी Price
नई टीवीएस रेडर टीएफटी डीडी वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 103,170 रुपये और एसएक्सी डीडी वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 100,330 रखी गई है। ये सभी वेरिएंट्स टीवीएस मोटर की डीलरशिप्स पर उपलब्ध हो गए हैं।
किनसे है मुकाबला
इंडियन मार्केट में टीवीएस रेडर को 125 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसको सीधे सीधे Hero Splendor Xtec, Honda SP125, Honda Shine 125, Bajaj Pulsar 125, Bajaj Pulsar NS 125, Hero XTreme 125R जैसी बाइक्स के साथ होता है।
यह भी पढ़ें- फिर हो रही TVS Motosoul 6.0 की वापसी, December में किन डेट्स पर जुटेंगे बाइक लवर्स
ये भी पढ़ें
ऑटो मार्केट में मचेगा तहलका! भारत में 4,000 करोड़ का दांव खेलेगी Stellantis; Citroen और Jeep की आएंगी 12 नई कारें!
Mahindra XUV 3XO ZNG Vs Tata Nexon CNG: इंजन, फीचर्स और प्राइज के मामले में कौन सी SUV ने मारी बाजी
BSA GoldStar के 2 नए रंगों ने जीता दिल; जानिए इस क्लासिक रेट्रो बाइक की कीमत और धांसू फीचर्स!
Mahindra XUV 3XO CNG Launch हुई, अब मिलेगी 24.70 KMPG की माइलेज, कितनी रखी है Price












Leave a Reply