BSA Goldstar बाइक को अब 2 नए कलर ऑप्शंस के साथ ऑफर किया गया है। इस बाइक को कौन से नए कलर मिले हैं। इसमें कितना ताकतवर Engine मिलता है। इस बाइक की क्या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
BSA Goldstar को मिले नए कलर
बीएसए ने इंडिया में गोल्ड स्टार रेंज का विस्तार करते हुए दो नए कलर ऑप्शंस को जोड़ दिया है। इस बाइक को जो 2 नए कलर मिले हैं उनमें ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन और बर्मिंघम ब्लू एडिशन शामिल हैं।
क्यों खास हैं कलर
-
ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन ब्रिटेन के ऐतिहासिक ब्रुकलैंड्स रेसिंग सर्किट से प्रेरित है, जहां गोल्ड स्टार की कहानी शुरू हुई थी। वर्ष 1937 में इसी सर्किट पर बीएसए के राइडर वॉल हैंडली ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था, जिसके लिए उन्हें प्रतिष्ठित गोल्ड स्टार बैज मिला। यही सम्मान आगे चलकर मोटरसाइकिल जगत के सबसे यादगार नामों में से एक की प्रेरणा बना. इस मोटरसाइकिल को गहरे काले रंग में तैयार किया गया है। इसके क्रोम फिनिश वाले फेंडर और क्रोम की झलक वाले फ्यूल टैंक पर सुनहरे रंग की आकर्षक पिनस्ट्राइपिंग दी गई है। इसके अलावा, क्विल्टेड सीट और प्रीमियम डिटेलिंग इसे खास लुक और दमदार पहचान प्रदान करती है।
-
बर्मिंघम ब्लू एडिशन ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर को समर्पित है, जहां बीएसए की कहानी शुरू हुई थी। बर्मिंघम स्मॉल आर्म्स के रूप में अपनी शुरुआत से लेकर दुनिया भर में बीएसए नाम को पहचान दिलाने वाली मोटरसाइकिलों तक, यह शहर हमेशा ब्रांड की पहचान का अहम हिस्सा रहा है। गहरे नीले रंग की आकर्षक पेंट स्कीम में तैयार बर्मिंघम ब्लू एडिशन में खास पेटिनेटेड सिल्वर साइड-पैनल बैज और इंजन को दिया गया विशेष फिनिश शामिल है। यह एडिशन गोल्ड स्टार की प्रतिष्ठित पहचान को आधुनिक अंदाज में पेश करता है, साथ ही उस खास अंदाज और विरासत को भी बरकरार रखता है, जिसने पीढ़ियों से इस मोटरसाइकिल को अलग पहचान दिलाई है।
कितना ताकतवर Engine
बीएसए ने गोल्ड स्टार बाइक में 652 सीसी लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है। इस इंजन से 45 हॉर्सपावर और 55 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में ब्रेम्बो ब्रेक, डुअल-चैनल एबीएस और वायर-स्पोक व्हील्स जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जो इसके रेट्रो रोडस्टर लुक और खूबियों को और बेहतर बनाते हैं।
दोनों कलर अलग कहानियों का करते हैं प्रतिनिधित्व
क्लासिक लेजेंड्स के सह-संस्थापक अनूपम थरेजा ने कहा, “गोल्ड स्टार उन सभी खूबियों का प्रतीक है, जिन्हें हम एक आधुनिक रेट्रो रोडस्टर मोटरसाइकिल में देखना चाहते हैं। इसकी असली ब्रिटिश डिजाइन से लेकर बड़े सिंगल-सिलेंडर इंजन के खास अनुभव तक, इसका हर पहलू उस कारीगरी, इंजीनियरिंग और बारीकियों पर ध्यान देने की परंपरा को दर्शाता है, जिसने पीढ़ियों से गोल्ड स्टार को खास पहचान दिलाई है। ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन उस ऐतिहासिक पल को सम्मान देता है, जब गोल्ड स्टार ने अपना प्रतिष्ठित नाम हासिल किया था। वहीं, बर्मिंघम ब्लू एडिशन गोल्ड स्टार की पहचान को आधुनिक अंदाज में पेश करता है और आज के राइडर्स की जरूरतों के अनुरूप इसकी खास खूबियों को नया रूप देता है। ये दोनों एडिशन गोल्ड स्टार की कहानी के दो अलग-अलग अध्यायों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन बीएसए की विरासत और इसकी विशिष्ट पहचान दोनों को एक सूत्र में बांधती हैं।”
कितनी है Price
बीएसए गोल्ड स्टार की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइज 3,55,950 रुपये है। इस प्राइज पर मेकर ने बर्मिंघम ब्लू कलर को ऑफर किया है। वहीं ब्रुकलैंड्स ब्लैक लिगेसी एडिशन को 3,64,950 रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया गया है।
मिलती है 4 साल वारंटी
बीएसए मोटरसाइकिल्स अपने कस्टमर्स को ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम ऑफर करती है। जिसमें 4-साल या 50,000-किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी, 6 साल तक के लिए एक्सटेंडेड वारंटी ऑप्शन, 8 साल तक रोडसाइड असिस्टेंस, 5 साल तक की एएमसी को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें- BSA: खतरे में है Royal Enfield का राज, BSA लाई BSA Bantam 350 और BSA Scrambler 650 बाइक
ये भी पढ़ें
ऑटो मार्केट में मचेगा तहलका! भारत में 4,000 करोड़ का दांव खेलेगी Stellantis; Citroen और Jeep की आएंगी 12 नई कारें!
Mahindra XUV 3XO ZNG Vs Tata Nexon CNG: इंजन, फीचर्स और प्राइज के मामले में कौन सी SUV ने मारी बाजी
TVS Raider अब हुई ज्यादा सुरक्षित, मिल गए सेगमेंट फर्स्ट फीचर, कितनी रखी Price
Mahindra XUV 3XO CNG Launch हुई, अब मिलेगी 24.70 KMPG की माइलेज, कितनी रखी है Price












Leave a Reply