महाराष्ट्र के पुणे में PPS मोटर्स ने Mahindra का नया टचपाइंट शुरू कर दिया है। इस शोरूम में किस तरह की खासियतों को दिया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
शुरू हुआ नया शोरूम
महाराष्ट्र के पुणे में बाहरी इलाके में PPS मोटर्स ने नया शोरूम शुरू कर दिया है। यह Mahindra का 151वां पीपीएस टचपाइंंट है। जो राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी डीलरशिप के तौर पर पीपीएस मोटर्स को स्थापित करता है।
क्या है खासियत
पीपीएस मोटर्स के इस शोरूम को काफी बड़ी जगह में बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक 25400 वर्ग फुट में इस शोरूम को बनाया गया है। जिससे लोगों को वाहनों की बेहतर सर्विस आसानी से मिल पाएगी।
कौन रहा मौजूद
इस शोरूम की शुरूआत के मौके पर पवन कुमार (SVP और हेड – सेल्स, कस्टमर केयर और CX), सचिन गुप्ता (VP और हेड – कस्टमर केयर), मनोज कुमार (जोनल हेड – कस्टमर केयर, वेस्ट ज़ोन) और समीरा महापात्रा (RCCM – पुणे रीजन) शामिल थे। इनके साथ PPS ग्रुप से सुप्रित आर (CEO, PPS-M&M – महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल), पक्षल शाह (चीफ ऑफ स्टाफ), इंशा मसीह (COO, PPS-M&M महाराष्ट्र) और दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
कितने वाहनों की होगी सर्विस
भारत में PPS ग्रुप के इस महिंद्रा टचपॉइंट कुल 18 ‘बे’ (कार्य क्षेत्र) हैं, जिनमें 13 सर्विस बे और 5 विशेष बॉडीशॉप बे शामिल हैं। यहाँ सालाना 4,500 से अधिक वाहनों की सर्विस की जा सकती है।
पुणे का सबसे बड़ा सर्विस वर्कशॉप
उद्घाटन के मौके पर, पीपीएस मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव संघवी ने कहा, “हमें अपने 151वें महिंद्रा टचपॉइंट का उद्घाटन करने पर गर्व है, जो पुणे क्षेत्र का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल सर्विस वर्कशॉप है। भारत के छह राज्यों में फैले अपने मजबूत नेटवर्क के जरिए, हमने हमेशा अपने ग्राहकों को बेहतरीन वैल्यू देने के लिए मिलकर काम किया है। महिंद्रा के तकनीकी रूप से उन्नत उत्पादों, ग्राहकों को प्राथमिकता देने वाली सोच और ग्राहकों की जरूरतों की हमारी गहरी समझ के साथ, हम मिलकर अपने ग्राहकों को ओनरशिप का सबसे बेहतरीन अनुभव देने की कोशिश करते हैं।” पीपीएस-महिंद्रा ने पुणे क्षेत्र में अपना कामकाज शुरू करने के 2 सालों के भीतर, कुल मिलाकर 6,200 से ज्यादा महिंद्रा वाहन बेचे हैं।
यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO CNG Launch हुई, अब मिलेगी 24.70 KMPG की माइलेज, कितनी रखी है Price
ये भी पढ़ें
Hero Xtreme 160R 4V Launch हुई, Xtreme 250R भी हुई अपडेट, पढ़ें Engine, Features, Price की पूरी डिटेल
242 KMPH की तूफानी स्पीड के साथ लॉन्च हुई Mini Cooper Oxford Edition; जानिए क्या रखी गई है Price!
2027 Ducati Panigale V4 का हुआ धमाकेदार डेब्यू; रॉकेट जैसी रफ्तार देखकर उड़ जाएंगे होश!
Maruti Fronx को खरीदना हुआ महंगा, जानिए किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ा दी गई?













Leave a Reply