Ferrari Luce को आखिरकार इंडिया में भी अब लाया जा रहा है। मेकर इस कार में कौन सी खूबियों को देती है। इसको कब और कहां इंडिया में ऑफर किया जाएगा। इस कार को किस सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इसकी क्या प्राइज हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
इंडिया आ रही Ferrari Luce
फरारी दुनियाभर में काफी खास कारों को बनाने वाली कंपनी के तौर पर अलग पहचान रखती है। मेकर अपनी पहली Electric Car के तौर पर Ferrari Luce को इंडिया में लाने जा रही है।
कब होगा डेब्यू
इंडिया में इस कार का धमाकेदार डेब्यू करने की तैयारी की जा रही है। ऑफिशियली इस कार को इंडियन मार्केट में 17 October 2026 को ले आया जाएगा। अभी सिर्फ इसकी अनवीलिंग होगी। इसकी प्राइज या लॉन्च के लिए इसे नहीं लाया जा रहा है।
ग्लोबली हो चुकी है अनवील
इंडिया में इस कार को अक्टूबर में लाया जा रहा है, लेकिन ग्लाेबली इसे May 2026 में अनवील कर दिया गया था। इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसे बाकी कारों से हटकर डिजाइन किया गया है, जिसके लिए जॉनी इवे की फर्म लवफ्रोम को साथ मिलाया गया है।
मिलेगी 530 KM रेंज
मेकर ने इस कार को 122 kWh की बैटरी के साथ ऑफर किया है, जिसको एक बार चार्ज करने पर 530 किलोमीटर की रेंज मिल जाती है। इस कार में क्वाड मोटर सेटअप को दिया है जो इसके सभी पहियों के साथ लगाई गई हैं। इस कार की मोटर्स से इसे 1050 हॉर्स पावर मिलती है जो इसे 2.5 सेकेंड में 0-100 KMPH और 310 KMPH की Top Speed से चला सकती हैं। यह कार 350 kWh के चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है और इस पर 8 साल की अनलिमिटेड वारंटी को दिया जाएगा।
मिलेगी एल्यूमिनियम बॉडी
मेकर ने इस कार को एल्यूमिनियम बॉडी के साथ ऑफर किया है। जिसमें पुरानी कारों की तरह फिजिकल बटन्स दिए हैं, जो ड्राइविंग के टाइम ध्यान नहीं भटकाते। इसमें पेटेंटेड विंडशील्ड वाइपर जैसी खूबियों को दिया है। साथ में आगे 23 और रियर में 24 इंच व्हील मिलते हैं। कार में गोल टेल लैंप फरारी की लिगेसी को आगे बढ़ाते नजर आते हैं। कार के अंदर भी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है। इसमें चार दरवाजे और पांच सीटों को दिया गया है। कार में 21 स्पीकर का म्यूजिक सिस्टम को भी दिया है। खास बात यह है कि इस कार में मेकर ने फिर से फिजिकल बटन दिए हैं।
इतनी है Price
फरारी लूसे को इंटरनेशनल मार्केट में लिमिटेड यूनिट्स के साथ ऑफर किया जाएगा। जिसका मतलब यह होगा कि यह दुनिया के चुनिंदा अमीरों के लिए कलेक्टर कार बन जाएगी। इसकी प्राइज 5.50 लाख यूरो है जो इंडियन रुपये में करीब 6.10 करोड़ रुपये हो जाती है। इसके बाद इस कार में होने वाले कस्टमाइजेशन के बाद प्राइज और बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें- Racing Car के साथ पूरा पोर्टफोलियो लेकर आ रही फरारी; Universo Ferrari में कब मिलेगी एंट्री
ये भी पढ़ें
Hero Xtreme 160R 4V Launch हुई, Xtreme 250R भी हुई अपडेट, पढ़ें Engine, Features, Price की पूरी डिटेल
242 KMPH की तूफानी स्पीड के साथ लॉन्च हुई Mini Cooper Oxford Edition; जानिए क्या रखी गई है Price!
2027 Ducati Panigale V4 का हुआ धमाकेदार डेब्यू; रॉकेट जैसी रफ्तार देखकर उड़ जाएंगे होश!
Maruti Fronx को खरीदना हुआ महंगा, जानिए किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ा दी गई?













Leave a Reply