Royal Enfield Classic 650 का Anniversary Edition Launch हो चुका है। इसमें कौन सी खूबियां दी हैं। कितना ताकतवर Engine दिया है। इसकी क्या Price रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Royal Enfield Classic 650 का Anniversary Edition Launch हुआ
इंडिया में रॉयल एनफील्ड कई अलग अलग सेगमेंट्स में मोटरसाइकिल ऑफर करती है। मेकर ने 650 सीसी सेगमेंट में आने वाली क्लासिक 650 के एनिवर्सिरी एडिशन को भी बाजार में लॉन्च कर दिया है।

RE Classic 650RE Classic 650क्या है खूबी
रॉयल एनफील्ड ने अपनी 125वीं वर्षगांठ के मौके पर इस मोटरसाइकिल के खास एडिशन को लॉन्च किया है। जिसकी सिर्फ 125 यूनिट्स को ही बाजार में ऑफर किया जा रहा है।
शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
अगर किसी को इसकी 125 में से एक यूनिट को खरीदना है तो उसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। मेकर ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन को 16 October 2026 को दोपहर 2 बजे से ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को शुरू किया है। जिसके बाद 28 October 2026 तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। इनमें से जिन भी लोगों को यह मोटरसाइकिल दी जाएगी, उनको इसकी डिलीवरी November 2026 से शुरू होगी।

PC- RE India
कितनी है अलग
इस एडिशन में खास हाइपरशिफ्ट पेंट स्कीम को दिया है। जो रोशनी पड़ने पर लाल, हरे और सुनहरे रंगों में बदल जाता है। इसका आधार पीतल का रखा गया है जो 1901 में बनी मोटरसाइकिल से प्रेरणा लेकर बनाया गया है। इस तरह की फिनिश को फ्यूल टैंक, साइड पैनल्स, मडगार्ड, हेडलैंप निकल तक रखा गया है। इंजन को काले रंग से रंगा गया है। मोटरसाइकिल में हाथ से पेंट की गई स्ट्राइप्स को भी दिया गया है और फ्यूल टैंक के ऊपर तोप वाली बैजिंग को दिया गया है। मोटरसाइकिल में सिंगल सीट को दिया है जो पूरी तरह से लेदर से बनाई गई है। इस तरह से यह सामान्य क्लासिक 650 से अलग हो जाती है।
कितना ताकतवर Engine
रॉयल एनफील्ड ने क्लासिक 650 को बेहद ताकतवर इंजन के साथ ऑफर किया है। इसमें 647्95 सीसी का फ्यूल इंजेक्टिड ट्विन सिलेंडर SOHC इंजन दिया है। जो करीब 47 पीएस पावर और 52.3 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ में 6 स्पीड गियरबॉक्स और वेट मल्टी प्लेट क्लच प्लेट को भी दिया है।
कैसे हैं Features
मेकर ने इस मोटरसाइकिल में पेंट स्कीम के अलावा LED लाइट्स, टाइप सी यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, टर्न इंडीकेटर में पारंपरिक बल्ब, वायर्ड स्पोक व्हील, गोल मिरर, ब्लैक फिनिश के साथ ट्विन एग्जॉस्ट को दिया है। इस मोटरसाइकिल में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, ड्यूल चैनल एबीएस, आगे 19 और पीछे 18 इंच पहिए, 800 एमएम सीट ग्राउंड क्लियरेंस, 14.7 लीटर पेट्रोल टैंक और कई फीचर्स दिए हैं।
कितनी रखी है Price
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 एनिवर्सिरी एडिशन को मार्केट में 425589 रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें- Royal Enfield की नई ‘बाहुबली’ बाइक्स का प्लान हुआ लीक, 350 से 750cc सेगमेंट में दिखी बड़ी तैयारी
ये भी पढ़ें
Hero Xtreme 160R 4V Launch हुई, Xtreme 250R भी हुई अपडेट, पढ़ें Engine, Features, Price की पूरी डिटेल
242 KMPH की तूफानी स्पीड के साथ लॉन्च हुई Mini Cooper Oxford Edition; जानिए क्या रखी गई है Price!
2027 Ducati Panigale V4 का हुआ धमाकेदार डेब्यू; रॉकेट जैसी रफ्तार देखकर उड़ जाएंगे होश!
Maruti Fronx को खरीदना हुआ महंगा, जानिए किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ा दी गई?













Leave a Reply