HomeAutomobilesRoyal Enfield की नई 'बाहुबली' बाइक्स का प्लान हुआ लीक, 350 से...

Royal Enfield की नई ‘बाहुबली’ बाइक्स का प्लान हुआ लीक, 350 से 750cc सेगमेंट में दिखी बड़ी तैयारी

Royal Enfield इंडियन मार्केट में कई नई बाइक्‍स लाने वाली है। 350 से 750cc सेगमेंट में कब और किस बाइक को लाया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Royal Enfield इंडियन मार्केट में कई नई बाइक्‍स लाने वाली है। 350 से 750cc सेगमेंट में कब और किस बाइक को लाया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रहीं नई बाइक्‍स

रॉयल एनफील्‍ड इंडियन मार्केट में सालों से अपनी बाइक्‍स को बेच रही है। अब मेकर अपने पोर्टफोलियो को अपडेट करने के साथ में कई नई बाइक्‍स को भी लाने वाली है।

750cc सेगमेंट में आएगी Royal Enfield Himalayan 750

मेकर सबसे पहले 750 सीसी सेगमेंट में अपनी पहली बाइक हिमालयन 750 को ला सकती है। इस बाइक को फिर से पैनियर्स के साथ टेस्‍ट करते हुए देखा गया है।

आएगी Bullet 650

अगले कुछ महीनों में मेकर ट्विन सिलेंडर के साथ बुलेट 650 को भी इंडियन मार्केट में लॉन्‍च करने वाली है। इस बाइक को मेकर पहले ही EICMA 2025 में शोकेस कर चुकी है। बुलेट 650 में 648 सीसी का पैरलल ट्विन इंजन मिलेगा जो47 बीएचपी के साथ 52 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देगा। इसका स्‍टाइल पुराना होगा लेकिन इसमें 6स्‍पीड गियरबॉक्‍स मिलेगा।

Himalayan 440 भी अपडेट होगी

मेकर अपनी 440 सीसी हिमालयन को भी अपडेट करने वाली है। स्‍क्रैम पर बनाई गई इस बाइक को भी कई कॉस्‍मैटिक अपडेट्स के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। जिसकी प्राइज 2.5 लाख रुपये के आस पास हो सकती है।

Electric Bike भी आएगी

रॉयल एनफील्‍ड अब Flying Flea के साथ इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में भी आ चुकी है। इसे आगे बढ़ाते हुए 2027 तक S6 स्‍क्रैम्‍बलर को भी इंडियन कस्‍टमर्स को ऑफर किया जाएगा। इस बाइक को C6 के प्‍लेटफॉर्म पर ही बनाया जाएगा लेकिन इसका डिजाइन किसी स्‍क्रैम्‍बलर बाइक की तरह होगा और इसकी रेंज C6 फलाइंग फ्ली की तरह हो सकती है।

क्‍या है उद्देश्‍य

रॉयल एनफील्‍ड इंडिया की उन गिनी चुनी कंपनियों में से एक है जो सालों से मार्केट में अपनी बाइक्‍स को ऑफर कर रही है। साथ ही यह ऐसी कंपनी भी है जो अपनी बाइक्‍स को लगातार अपडेट करती है जिससे कस्‍टमर्स को फायदा मिलता है। नए प्रोडक्‍ट्स को लाने का उद्देश्‍य ऐसे सेगमेंट को कवर करना है जो इंडिया में काफी तेजी से विकसित हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular