Ferrari Luce की भारत में एंट्री से मचा गदर: 1050 HP की पावर, 530 KM रेंज और 2.5 सेकंड में 100 की स्पीड

ferrari luce
ferrari luce

Ferrari Luce को आखिरकार इंडिया में भी ले आया गया है। मेकर ने इस कार में कौन सी खूबियों को दिया है। इसको किन खूबियों के साथ इंडिया में ऑफर किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ गई Ferrari Luce

दुनियाभर में रईसों की पहचान रखने वाली कार मेकर Ferrari ने इंडियन मार्केट में अपनी पहली Electric Car, Ferrari Luce को ऑफर कर दिया है। मेकर ने इस कार को Ferrari Universo में ऑफिशियली इंडियन मार्केट में ऑफर किया है।

मिलेगी 530 KM रेंज

मेकर ने इस कार को 122 kWh की बैटरी के साथ ऑफर किया है, जिसको एक बार चार्ज करने पर 530 किलोमीटर की रेंज मिल जाती है। इस कार में क्‍वाड मोटर सेटअप को दिया है जो इसके सभी पहियों के साथ लगाई गई हैं। इस कार की मोटर्स से इसे 1050 हॉर्स पावर मिलती है जो इसे 2.5 सेकेंड में 0-100 KMPH और 310 KMPH की Top Speed से चला सकती हैं। यह कार 350 kWh के चार्जिंग सिस्‍टम को सपोर्ट करती है और इस पर 8 साल की अनलिमिटेड वारंटी को दिया जाएगा।

मिलेगी एल्‍यूमिनियम बॉडी

मेकर ने इस कार को एल्‍यूमिनियम बॉडी के साथ ऑफर किया है। जिसमें पुरानी कारों की तरह फिजिकल बटन्‍स दिए हैं, जो ड्राइविंग के टाइम ध्‍यान नहीं भटकाते। इसमें पेटेंटेड विंडशील्‍ड वाइपर जैसी खूबियों को दिया है। साथ में आगे 23 और रियर में 24 इंच व्‍हील मिलते हैं। कार में गोल टेल लैंप फरारी की लिगेसी को आगे बढ़ाते नजर आते हैं। कार के अंदर भी डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले और इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले मिलता है। इसमें चार दरवाजे और पांच सीटों को दिया गया है। कार में 21 स्‍पीकर का म्‍यूजिक सिस्‍टम को भी दिया है। खास बात यह है कि इस कार में मेकर ने फिर से फिजिकल बटन दिए हैं।

इतनी है Price

फरारी लूसे को इंटरनेशनल मार्केट में लिमिटेड यूनिट्स के साथ ऑफर किया जाएगा। जिसका मतलब यह होगा कि यह दुनिया के चुनिंदा अमीरों के लिए कलेक्‍टर कार बन जाएगी। इसकी प्राइज 5.50 लाख यूरो है जो इंडियन रुपये में करीब 6.10 करोड़ रुपये हो जाती है। इसके बाद इस कार में होने वाले कस्‍टमाइजेशन के बाद प्राइज और बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें- 350 km/h की तूफानी स्पीड पर ब्लास्ट क्यों नहीं होते F1 Car टायर्स? कौन सी कंपनी करती है किस Technology का यूज