Ferrari Luce: सड़कों पर आने से पहले ही 2027 तक Sold Out हुई ये Electric Car; जानिए क्या है इसमें ऐसा खास?

ferrari luce
ferrari luce PC- autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

Ferrari Luce के लिए बड़ी संख्‍या में बुकिंग।
2027 तक हुई पूरी तरह से Sold Out।
Electric Car इंडिया में भी हो चुकी है अनवील।

Ferrari Luce कंपनी की पहली Electric Car है। इसकी दीवानगी दुनियाभर के अमीरों के बीच बढ़ रही है। ऐसे में यह कार 2027 के लिए Sold Out हो चुकी है। इसमें क्‍या खूबियां मिलती हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Ferrari Luce की भारी डिमांड

दुनियाभर के अमीरों के बीच फरारी की सबसे नई और पहली Electric Car, Ferrari Luce की काफी ज्‍यादा डिमांड है। फरारी ने बताया है कि इस कार की इतनी ज्‍यादा डिमांड हो गई है कि यह 2027 तक के लिए पूरी तरह से Sold Out हो चुकी है।

EMI Calculator – Car और Bike Loan

उम्‍मीद से ज्‍यादा बुकिंग

फरारी के CEO बेनेडेटो विग्‍ना ने खुद बताया है कि उनको इस कार के लिए उम्‍मीद से ज्‍यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। जब इस कार को ग्‍लोबली लॉन्‍च किया गया था, तब इस बात का अंदाजा नहीं था कि इसके लिए इतनी ज्‍यादा बुकिंग मिल जाएगी।

मिलेगी 530 KM रेंज

मेकर ने इस कार को 122 kWh की बैटरी के साथ ऑफर किया है, जिसको एक बार चार्ज करने पर 530 किलोमीटर की रेंज मिल जाती है। इस कार में क्‍वाड मोटर सेटअप को दिया है जो इसके सभी पहियों के साथ लगाई गई हैं। इस कार की मोटर्स से इसे 1050 हॉर्स पावर मिलती है जो इसे 2.5 सेकेंड में 0-100 KMPH और 310 KMPH की Top Speed से चला सकती हैं। यह कार 350 kWh के चार्जिंग सिस्‍टम को सपोर्ट करती है और इस पर 8 साल की अनलिमिटेड वारंटी को दिया जाएगा।

मिलेगी एल्‍यूमिनियम बॉडी

मेकर ने इस कार को एल्‍यूमिनियम बॉडी के साथ ऑफर किया है। जिसमें पुरानी कारों की तरह फिजिकल बटन्‍स दिए हैं, जो ड्राइविंग के टाइम ध्‍यान नहीं भटकाते। इसमें पेटेंटेड विंडशील्‍ड वाइपर जैसी खूबियों को दिया है। साथ में आगे 23 और रियर में 24 इंच व्‍हील मिलते हैं। कार में गोल टेल लैंप फरारी की लिगेसी को आगे बढ़ाते नजर आते हैं। कार के अंदर भी डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले और इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले मिलता है। इसमें चार दरवाजे और पांच सीटों को दिया गया है। कार में 21 स्‍पीकर का म्‍यूजिक सिस्‍टम को भी दिया है। खास बात यह है कि इस कार में मेकर ने फिर से फिजिकल बटन दिए हैं।

Mileage Calculator – Fuel Average और Trip Cost

इतनी है Price

फरारी लूसे को इंटरनेशनल मार्केट में ऑफर किया जाता है। जहां इसकी प्राइज 5.50 लाख यूरो के आस पास है, जो इंडियन रुपये में करीब 6.10 करोड़ रुपये हो जाती है। इसके बाद इस कार में होने वाले कस्‍टमाइजेशन के बाद प्राइज और बढ़ जाएगी।

श्रेणी / पैरामीटर (Parameter) विवरण (Details)
बैटरी एवं रेंज (Battery & Range) • 122 kWh बैटरी पैक
• सिंगल चार्ज पर 530 किमी की रेंज
• 8 साल की अनलिमिटेड वारंटी
मोटर एवं परफॉर्मेंस • क्वाड-मोटर सेटअप (चारों पहियों पर एक-एक मोटर)
• पावर: 1050 HP
• एक्सीलरेशन (0-100 km/h): मात्र 2.5 सेकंड
• टॉप स्पीड: 310 KMPH
चार्जिंग सपोर्ट (Fast Charging) 350 kW DC फास्ट चार्जिंग सिस्टम सपोर्ट
बॉडी व एक्सटीरियर (Exterior) • एल्युमिनियम बॉडी स्ट्रक्चर
• पेटेंटेड विंडशील्ड वाइपर
• पहिए: आगे 23-इंच और पीछे 24-इंच व्हील्स
• फेरारी की लिगेसी को दर्शाते गोल LED टेल लैंप
केबिन व फीचर्स (Interior & Features) • 4 दरवाजे और 5 सीटर लेआउट
• डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट डिस्प्ले
• ड्राइविंग के दौरान सहूलियत के लिए फिर से शामिल किए गए फिजिकल बटन्स
• 21-स्पीकर प्रीमियम म्यूजिक/साउंड सिस्टम
कीमत व उपलब्धता (Price) • 5.50 लाख यूरो (लगभग ₹ 6.10 करोड़ – भारत में)
• 2027 तक पूरी तरह से बुक

यह भी पढ़ें- Ferrari Luce की भारत में एंट्री से मचा गदर: 1050 HP की पावर, 530 KM रेंज और 2.5 सेकंड में 100 की स्पीड

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।