India में शुरू हुआ Ferrari Universo: जानिए कौन-सी करोड़ों की Supercars हुईं शोकेस और कैसे मिलेगी आपको एंट्री

Universo Ferrari
Universo Ferrari

Ferrari Universo की पहली बार इंडिया में शुरूआत हो चुकी है। मेकर ने इसमें कौन सी Supercars को शोकेस किया है। देखने का कैसे मौका मिलेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Ferrari Universo हुआ शुरू

इंडिया में पहली बार यूनिवर्सो फरारी इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। फरारी ने ऑफिशियली इस इवेंट को इंडिया में शुरू कर दिया है। जिसमें बेहद खास कारों के साथ ही क्‍लासिक कारों को भी शोकेस किया गया है।

कब तक चलेगा इवेंट

दिल्‍ली में इस इवेंट को पहली बार यशोभूमि में इसका आयोजन 17 October 2026 से कर दिया गया है। जो 1 November 2026 तक चलेगा। इस दौरान इसमें फरारी की चुनिंदा कारों को देखा जा सकता है।

कौन सी कारें देखने को मिलेंगी

फरारी इस इवेंट में वह अपनी उन सभी कारों को लेकर आई है ,जो इंडिया के साथ ही ग्‍लोबली फरारी की ओर से ऑफर की जाती हैं। इनमें 849 Testarossa, Ferrari Purosangue, Ferrari 12 Cilindri, Ferrari Almafi Spider, F80, Ferrari Luce जैसे मॉडल्‍स शामिल हैं।

Formula 1 car भी शामिल

इंडिया में हो रहे फरारी के इस इवेंट में मेकर अपनी फॉर्मूला वन कार को भी शोकेस कर रही है। इसके साथ ही Ferrari Hypersail को भी पहली बार एशिया में शोकेस किया जा रहा है। फरारी हाइपरसेल खास तौर पर बनाई गई बोट्स हैं जो बेहद खास लोगों को ऑफर की जाती हैं।

Classic Cars भी मौजूद

इस इवेंट में फरारी सिर्फ अपने मौजूदा पोर्टफोलियो, फॉर्मूला वन कार, हाइपरसेल को ही शोकेस नहीं कर रही, बल्कि इस इवेंट में वह अपनी उन क्‍लासिक कारों को भी लेकर आई है जो फरारी के इतिहास में बेहद खास जगह रखती हैं। इससे लोगों को फरारी के रेसिंग डीएनए को समझने में मदद मिलेगी।

कैसे मिलेगी एंट्री

इस इवेंट के पहले 2 दिन सिर्फ स्‍पेशल इनवाइटी के लिए रखे गए हैं। जिन लोगों को फरारी की ओर से इनवाइट किया गया है, सिर्फ वही लोग इस इवेंट के पहले 2 दिन में यहां आ सकते हैं। इसके बाद 19 अक्‍टूबर से एक नवंबर तक इसमें कोई भी टिकट लेकर जा पाएगा। इसके लिए ऑनलाइन टिकट 2125 से 2925 रुपये में बुक की जा सकती है।

क्‍यों है खास

इंडिया में होने वाला यूनिवर्सो फरारी इसका पांचवां एडिशन है। इसके पहले यह सिर्फ इटली, ऑस्‍ट्रेलिया, साउथ कोरिया और थाईलैंड में हो चुका है। इस लिहाज से यह काफी खास हो जाता है क्‍योंकि इंडिया में इस तरह के इवेंट को पहली बार इतने बड़े स्‍तर पर फरारी की ओर से करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 350 km/h की तूफानी स्पीड पर ब्लास्ट क्यों नहीं होते F1 Car टायर्स? कौन सी कंपनी करती है किस Technology का यूज