Diwali 2026 घर ले आएं 400 KM वाली धाकड़ EV, बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म! देखें कम बजट वाले ये Top-4 बेस्ट ऑप्शंस

Diwali 2026 EV with 400KM Range
Diwali 2026 EV with 400KM Range PC- autotechbiz.in

Diwali 2026 पर EV खरीदने का मन बना चुके हैं और 400 KM Range के साथ एक गाड़ी घर लाना चाहते हैं। साथ की Price भी ज्‍यादाा नहीं देना चाहते, तो कौन से Best Options हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Diwali 2026 है अच्‍छा टाइम

नई कार को खरीदकर घर लाने के लिए दीवाली 2026 से ज्‍यादा बेहतर समय नहीं होता। जब हर तरफ त्‍योहार की खुशियां होती हैं तो ऐसे में नई कार भी उन खुशियों को चार चांद लगा देती है। लेकिन इस दीवाली अपने लिए कौन सी 4 कारों में से एक को घर ला सकते हैं। हम बता रहे हैं।

Kia Syros EV

किआ अपनी सब 4 मीटर एसयूवी सिरोस को ICE के साथ EV सेगमेंट में भी ऑफर करती है। इस ईवी को 42 और 51.4 kWh के बैटरी ऑप्‍शंस के साथ ऑफर किया जाता है। जिससे इसको 526 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है। इसमें जो मोटर मिलती है उससे 171 पीएस पावर और 255 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल जाता है। एसयूवी में कई शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। जिसके साथ इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 13.49 लाख रुपये से शुरू होकर 20 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

MG Windsor EV

इलेक्‍ट्रिक व्‍हीकल सेगमेंट में एमजी की विंडसर ईवी को पछाड़ पाना हर ईवी के बस की बात नहीं है। इस ईवी को लॉन्‍च के बाद से अब तक सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली ईवी की तरह जाना जाता है। इसमें भी बैटरी के 2 ऑप्‍शन मिलते हैं। जिसमें 38 और 52.9 KWh के बैटरी ऑप्‍शंस शामिल हैं। इससे विंडसर को 449 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है। इसमें दी गई मोटर से इसको 136 पीएस और 200 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 14.85 से 19.।5 लाख रुपये तक है।

Mahindra BE 6

महिंद्रा भी इंडियन मार्केट में 400 किलोमीटर से ऊपर की रेंज में बीई 6 को ऑफर करती है। इस ईवी में 59 kWh की बैटरी मिलती है, जो इसको 548 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। स्‍पोर्टी डिजाइन के साथ आने वाली इस ईवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 19.45 लाख रुपये है।

Maruti eVitara

मारुति भी इंडिया में हर महीने करीब 1.5 से 2 लाख कारों को बेचती है। मेकर ने इसी साल अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी ई विटारा को लॉन्‍च किया है। जिसमें 49 और 61 KWh की बैटरी के ऑप्‍शन मिलते हैं। इनसे एसयूवी को 426 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 16.19 लाख रुपये से 17.94 लाख रुपये तक है।

यह भी पढ़ें- सोने जैसी चमक के साथ MG Windsor EV Indulge Edition Launch, रियर स्क्रीन के साथ मिले फीचर्स देखकर कहेंगे ‘वाह’!