AXOR Agera Launch हो गया है। मेकर ने इस हेलमेट को कौन सी खूबियों के साथ कितना सुरक्षित बनाया है। किन लोगों को ध्यान रखते हुए इस हेलमेट को ऑफर किया गया है। इसकी Price क्या रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Axor Agera Launch हुआ
एग्जॉर ने इंडिया में अपने नए हेलमेट एगेरा को लॉन्च कर दिया है। मेकर ने इस हेलमेट को फुल फेस के साथ 5 साइज और Black & Gery हेलमेट के ड्यूल टोन कलर स्कीम के साथ ऑफर किया है।
कैसी हैं खूबियां
एग्जॉर एगेरा हेलमेट को रेस में यूज किए जाने वाले हेलमेट से प्रेरित स्टाइल, एयरोडायनामिक इंजीनियरिंग, वेंटिलेशन और सुरक्षा-केंद्रित विशेषताओं के साथ बनाया गया है। Agera में एक सिंगल रियर स्पॉइलर है जो एयरोडायनामिक ड्रैग को कम करने और तेज़ स्पीड पर राइडिंग के दौरान गर्दन की थकान को कम करने में मदद करता है। Agera के डिज़ाइन का मूल आधार इसका एयरोडायनामिक प्रोफाइल है, जिसमें रियर स्पॉइलर का काम एयरफ्लो मैनेजमेंट में सहायता करना और एक सिंगल रियर एग्जॉस्ट वेंट के रूप में काम करना शामिल है।
कितना है सेफ
मेकर ने इस हेलमेट को हाई इम्पैक्ट शेल से बनाया है। इसका वजन 1650±50 ग्राम तक है। इसमें आपातकालीन त्वरित रिलीज प्रणाली (EQRS), डी-रिंग बकल को दिया है। साथ में पिनलॉक 7070 लेंस और रेवो वाइजर को भी इसके साथ दिया जा रहा है। इस हेलमेट को ECE 22.06, DOT और ISI सर्टिफिकेशन दी गई है।
एगेरा में मिलेगी अच्छी सुरक्षा
AXOR के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और R&D हेड, उत्तम चंडक ने कहा, “खासकर तेज गति पर, राइडिंग के पूरे अनुभव में एयरोडायनामिक इंजीनियरिंग एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ‘एगेरा’ (Agera) के साथ, हमारा मुख्य फोकस एक ऐसा शेल प्रोफाइल तैयार करने पर रहा है जो हवा के बहाव (airflow) को प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर सके। एयरोडायनामिक्स, बेहतरीन वेंटिलेशन और रेसिंग से प्रेरित डिज़ाइन को मिलाकर, हमारा लक्ष्य एक ऐसा हेलमेट पेश करना है जो इंजीनियरिंग-आधारित प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर हमारे निरंतर फोकस को दर्शाता हो।”
कितनी रखी Price
मेकर ने इस हेलमेट को 9251 रुपये की प्राइज पर इंडिया में लॉन्च कर दिया है। इसे ऑफलाइन और ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Helmet खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात—कितने टाइप के हेलमेट मिलते हैं और आपके लिए कौन-सा रहेगा सबसे फायदेमंद?
ये भी पढ़ें
लखनऊ के कार और बाइक लवर्स की हो गई बल्ले-बल्ले, Speed Motorwagen में उपलब्ध होंगी BMW, Mini और Motorrad की गाड़ियाँ
Tesla Roadster: इंडिया में भी शुरू हो गई Elon Musk की उड़ने वाली कार की Bookings, कितने वेरिएंट्स में कब से मिलेगी?
मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में फिर चला Hyundai Creta का जादू! Top 5 की रेस में कौन-कौन हुआ शामिल?
SMK Agnar Revv Helmet Launched: ट्रिपल सेफ्टी और एडवांस्ड वेंटिलेशन के साथ कितनी है Price













Leave a Reply