Hyundai Creta पिछले महीने भी Mid Size SUV सेगमेंट में सबसे आगे रही है। September 2026 में इस एसयूवी की कितनी सेल हुई है। क्रेटा के अलावा Top 5 में और कौन कौन शामिल हुआ है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

PC-Hyundai India
Hyundai Creta बनी No1
हुंडई क्रेटा मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में सबसे आगे रही है। मेकर ने पिछले महीने मे ही इस एसयूवी की 17657 यूनिट्स की सेल इंडिया में की है। जो मंथली बेसिस पर 8.4% की ग्रोथ है।

PC-MSIL
Maruti Victoris भी लिस्ट में शामिल
मारुति सुजुकी इंडिया में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में विक्टोरिस को ऑफर करती है। इस एसयूवी की भी हजारों यूनिट्स हर महीने खरीदी जाती हैं। पिछले महीने इस एसयूवी की 13111 यूनिट्स की सेल हुई है। मंथली बेसिस पर इसकी सेल में 1.0% की ग्रोथ हुई है।

PC-Kia India
Top 3 में शामिल Kia Seltos
किआ ने 2026 के शुरू में ही सेल्टॉस एसयूवी की नई जेनरेशन को लॉन्च किया है। लॉन्च के बाद से ही इस एसयूवी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। सितंबर महीने में भी इस एसयूवी की 12593 यूनिट्स की सेल हुई है। सेल के मामले में सेल्टॉस को मंथली बेसिस पर 7.5% की ग्रोथ मिली है।

PC-Autotechbiz.in
Maruti Grand Vitara की भी रही डिमांड
मारुति विक्टोरिस को जहां दूसरे नंबर पर जगह मिली है। वहीं, मारुति ग्रैंड विटारा को भी टॉप-5 लिस्ट में शामिल किया गया है। इस एसयूवी की पिछले महीने 8513 यूनिट्स की सेल हुई है। मंथली बेसिस पर इसकी सेल में 9% की ग्रोथ हुई है।

PC-autotechbiz.in
Top-5 में आई Tata Sierra
टाटा भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में सिएरा को ऑफर करती है। इस एसयूवी को भी सितंबर में हजारों लोगों ने खरीदा है। इसकी 7205 यूनिट्स की सेल पिछले महीने हुई है। मंथली बेसिस पर इसकी सेल में 28.2% की ग्रोथ आई है।

PC – Skoda India
बाकी मिड साइज एसयूवी का कैसा रहा प्रदर्शन
टॉप-5 के अलावा मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कई और मेकर्स भी अपनी एसयूवी को ऑफर करते हैं। इनमें Toyota Hyryder की 7115, Skoda Kushaq की 1152, Volkswagen Taigun की 994, Honda Elevate की 599, Renault Duster की 465 और Nissan Tekton की 409 यूनिट्स की सेल सितंबर में हुई है।
यह भी पढ़ें- Hyundai की बड़ी तैयारी, महाराष्ट्र के CM ने किया पुणे प्लांट का उद्घाटन, यहीं बनेंगी भविष्य की कारें
ये भी पढ़ें
AXOR Agera Launch: अब हाई स्पीड पर मिलेगी बेजोड़ सुरक्षा, फुल फेस के साथ क्या है इसकी Price!
SMK Agnar Revv Helmet Launched: ट्रिपल सेफ्टी और एडवांस्ड वेंटिलेशन के साथ कितनी है Price
24+ माइलेज वाली Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग कल से शुरू! Brezza और Nexon की बढ़ेंगी धड़कनें
Mahindra Bolero Neo: खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3 वेरिएंट महंगे तो 1 हुआ सस्ता; अब जेब पर कितना पड़ेगा असर?













Leave a Reply