Tesla Roadster के लिए अब इंडिया में भी Booking शुरू हो गई है। Elon Musk की इस कार को कितने रुपये में बुक करवाया जा सकता है। कितने वेरएिंट्स में इसे इंडिया में लाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Tesla Roadster के लिए Booking शुरू
इंडिया में टेस्ला ने अपनी सबसे नई कार रोडस्टर के लिए बुकिंग को शुरू भी कर दिया है। कुछ टाइम पहले ही इस कार को Elon Musk ने एक बड़े इवेंट में अनवील किया था। जिसमें इस कार से उड़ने जैसे हैरतअंगेज कारनामे किए गए थे।
कितने रुपये में होगी Booking
मेकर ने इस कार को बुक करने के लिए 50.06 लाख रुपये की कीमत तय की है। इस अमाउंट को 2 बार में देना होगा। जिसमें से पहली किस्त 5.01 लाख रुपये की होगी और इसको देने के 10 दिनों के अंदर बाकी 45.05 लाख रुपये देने होंगे। जब दोनों किस्तों को जमा कर दिया जाएगा, उसके बाद ही कार की बुकिंग कन्फर्म होगी।
कितने वेरिएंट्स में आएगी
माना जा रहा है कि इस कार को इंडिया में 2 वेरिएंट्स में ही ऑफर किया जाएगा। जिसमें Thurst और Rocket होंगे। इंडिया में रॉकेट वेरिएंट को उड़ने वाली क्षमता के साथ ऑफर नहीं किया जाएगा, लेकिन इसमें कोल्ड गैस थ्रस्टर्स को दिया जा सकता है।
कितनी है तेज
टेस्ला की नई रोडस्टर को राइडिंग के लिए 3 मोड्स दिए हैं। जिसमें Performance, Thrust और Rocket शामिल हैं। इन मोड्स में से पहले 2 में सिर्फ 2 लोग बैठ सकते हैं। लेकिन रॉकेट को एयर रेडी बनाया गया है और इसमें सिर्फ ड्राइवर ही बैठ सकता है। यह कार 0.59 सेकंड में ही 0-100 KMPH की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 370 KMPH तक जाती है। इस कार को एक बार चार्ज करने के बाद करीब 483 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है।
कैसी है टेक्नोलॉजी
टेस्ला ने इस रोडस्टर कार को बनाने में काफी अलग टेक्नोलॉजी का यूज किया है। इसमें दिया गया सक्शन सिस्टम कार को ड्राइविंग सतह की ओर खींचने में मदद करता है जबकि कोल्ड गैस थ्रस्टर के जरिए कम्प्रैस्ड गैस को बाहर निकालकर पावर को जेनरेट किया जाता है। टेस्ला ने दावा भी किया है कि थ्रस्टर सिस्टम के जरिए टायर को मिलने वाली पावर से 5 गुना ज्यादा पावर जेनरेट की जा सकती है।
कहां से मिली प्रेरणा
टेस्ला को इस कार के लिए प्रेरणा भी किसी आम चीज से नहीं मिली है। इसको बनाने के लिए टेस्ला को F-35 फाइटर जेट से प्रेरणा मिली है। इसी की तर्ज पर कार को कोणीय बॉडीवर्क दिया गया है। साथ में इसमें छिपी हुई हेडलाइट्स दी गई हैं। कार के रियर में पूरी चौड़ाई वाली टेल लाइट दी गई है और पतले स्पोक्स वाले हल्के पहिए इसे इसके पहले कॉन्सेप्ट से अलग बनाने का काम करते हैं।
कब से शुरू होगी Delivery
इंडिया में अभी से इस कार को बुक तो करवाया जा सकता है। लेकिन इस कार का प्रोडक्शन ही 2028 में शुरू किया जाएगा। ऐसे में यही उम्मीद की जा सकती है कि इंडिया तक आने में इस कार को 2028 या 2029 तक का टाइम लग सकता है।
यह भी पढ़ें- 9 साल का लंबा इंतज़ार खत्म! Elon Musk ने लॉन्च की दुनिया की सबसे तेज़ Tesla Roadster
ये भी पढ़ें
लखनऊ के कार और बाइक लवर्स की हो गई बल्ले-बल्ले, Speed Motorwagen में उपलब्ध होंगी BMW, Mini और Motorrad की गाड़ियाँ
AXOR Agera Launch: अब हाई स्पीड पर मिलेगी बेजोड़ सुरक्षा, फुल फेस के साथ क्या है इसकी Price!
मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में फिर चला Hyundai Creta का जादू! Top 5 की रेस में कौन-कौन हुआ शामिल?
SMK Agnar Revv Helmet Launched: ट्रिपल सेफ्टी और एडवांस्ड वेंटिलेशन के साथ कितनी है Price













Leave a Reply