Elon Musk ने आखिरकार 9 साल के इंतजार के बाद Tesla Roadster को Launch कर दिया है। यह कितनी तेज है। इसकी खूबियां कैसी हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Elon Musk ने Launch की Tesla Roadster
एलन मस्क ने आखिरकारा टेस्ला रोडस्टर को लॉन्च कर दिया है। इस Electric Car को करीब 9 साल के इंतजार के बाद लॉन्च किया गया है। इसके कॉन्सेप्ट वर्जन को पहली बार 2017 में पेश किया गया था। जिसके बाद अब से अब तक इसके लॉन्च को कई बार टाला जा चुका है।
Roadster is a true pilot’s car: active aerodynamics, a multi-mode suction system & cold-gas thrusters
Exterior
– Concealed headlights, full-length taillight & flush-mounted surfaces for a minimalist, highly technical form– Super light wheels w/ thin spokes that reinforce structural strength when earthbound
– Ano White paint brings an aerospace-derived finish w/ UV & cryogenic protection, electrostatic dissipation & corrosion resistance
– Gold Glazed tinted glass mimicking the copper coating of spacesuit visors, w/ subtle titanium accents
— Tesla (@Tesla) October 16, 2026
क्या है खासियत
टेस्ला की यह रोडस्टर काफी तेज होने के साथ ही बेहद कम वजन वाली 1 और 2 सीटर कार है। जिसको बनाने में मैग्नीशियम, टाइटेनियम, कार्बन फाइबर जैसे मेटिरियल्स का यूज किया गया है। इसमें Space X की टेक्नोलॉजी का भी यूज किया गया है। टेस्ला ने जो पोस्ट जारी की है उससे कार के कुल वजन, बैटरी कैपेसिटी, मोटर आऊटपुट और पूरे पावरट्रेन की जानकारी को नहीं दिया गया है।
कितनी तेज है कार
टेस्ला की नई रोडस्टर को राइडिंग के लिए 3 मोड्स दिए हैं। जिसमें Performance, Thrust और Rocket शामिल हैं। इन मोड्स में से पहले 2 में सिर्फ 2 लोग बैठ सकते हैं। लेकिन रॉकेट को एयर रेडी बनाया गया है और इसमें सिर्फ ड्राइवर ही बैठ सकता है। यह कार 0.59 सेकंड में ही 0-100 KMPH की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 370 KMPH तक जाती है। इस कार को एक बार चार्ज करने के बाद करीब 483 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है।
Interior
– Ultrawhite interior w/ gray microsuede detailing & seat bolsters for added grip– Manual controls & a fixed seat position reduce overall vehicle mass
– Lightweight, high-strength materials throughout, including magnesium, titanium & carbon fiber help reduce it further
This allows Roadster to respond to driver inputs almost instantly
— Tesla (@Tesla) October 16, 2026
कैसी है टेक्नोलॉजी
टेस्ला ने इस रोडस्टर कार को बनाने में काफी अलग टेक्नोलॉजी का यूज किया है। इसमें दिया गया सक्शन सिस्टम कार को ड्राइविंग सतह की ओर खींचने में मदद करता है जबकि कोल्ड गैस थ्रस्टर के जरिए कम्प्रैस्ड गैस को बाहर निकालकर पावर को जेनरेट किया जाता है। टेस्ला ने दावा भी किया है कि थ्रस्टर सिस्टम के जरिए टायर को मिलने वाली पावर से 5 गुना ज्यादा पावर जेनरेट की जा सकती है।
कहां से मिली प्रेरणा
टेस्ला को इस कार के लिए प्रेरणा भी किसी आम चीज से नहीं मिली है। इसको बनाने के लिए टेस्ला को F-35 फाइटर जेट से प्रेरणा मिली है। इसी की तर्ज पर कार को कोणीय बॉडीवर्क दिया गया है। साथ में इसमें छिपी हुई हेडलाइट्स दी गई हैं। कार के रियर में पूरी चौड़ाई वाली टेल लाइट दी गई है और पतले स्पोक्स वाले हल्के पहिए इसे इसके पहले कॉन्सेप्ट से अलग बनाने का काम करते हैं।
बुकिंग हुई शुरू
टेस्ला रोडस्टर के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। और अभी लॉन्च किया गया रोडस्टर भी एक कॉन्सेप्ट वर्जन की तरह ही है। लेकिन इसका प्रोडक्शन 2028 से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें- भारत के Richest States – यहाँ रहने वाले कमाते हैं सबसे ज़्यादा, क्या आपका राज्य लिस्ट में है
ये भी पढ़ें
Hero Xtreme 160R 4V Launch हुई, Xtreme 250R भी हुई अपडेट, पढ़ें Engine, Features, Price की पूरी डिटेल
242 KMPH की तूफानी स्पीड के साथ लॉन्च हुई Mini Cooper Oxford Edition; जानिए क्या रखी गई है Price!
2027 Ducati Panigale V4 का हुआ धमाकेदार डेब्यू; रॉकेट जैसी रफ्तार देखकर उड़ जाएंगे होश!
Maruti Fronx को खरीदना हुआ महंगा, जानिए किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ा दी गई?













Leave a Reply