Hyundai Bayon इंडिया में अगले 5 दिनों में Launch होने वाली है। इससे पहले ही एसयूवी में आने वाले Safety Features की डिटेल भी आ गई है। इस एसयूवी में मेकर ने कौन से सेफ्टी फीचर्स को देने की तैयारी की है। कब इसे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के टाइम इसकी Price कितनी हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

PC- Hyundai India
Hyundai Bayon होगी Launch
हुंडई ने अपनी नई एसयूवी बेयोन के लॉन्च के लिए 26 October 2026 का दिन तय कर दिया है। इस दिन इस मिड साइज एसयूवी की ऑफिशियली ग्रैंड एंट्री मार्केट में हो जाएगी।
सामने आए Safety Features
लॉन्च से पहले मेकर ने इस एसयूवी के सेफ्टी फीचर्स की डिटेल दे दी है। जिसमें पता चला है कि इस एसयूवी को कई शानदार फीचर्स के साथ मार्केट में ऑफर करने की तैयारी हो रही है।
कैसी होगी सेफ्टी
हुंडई बेयोन में टोटल 80 एडवांस सेफ्टी फीचर्स को दिया जाएगा। इनमें से 35 फीचर्स को स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाएगा, जिसका मतलब यह होगा कि इन सेफ्टी फीचर्स को इसके बेस से लेकर टॉप वेरिएंट्स तक में दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें तो इसमें Level-2 ADAS, 3 रडार, 12 पार्किंग सेंसर के साथ 69% एडवांस्ड मल्टी-ग्रेड हाई-स्ट्रेंथ स्टील से बॉडी को बनाया जाएगा। जिसके साथ हॉट स्टैम्पिंग, अल्ट्रा हाई स्ट्रेंथ स्टील, एडवांस्ड हाई स्ट्रेंथ स्टील और हाई स्ट्रेंथ स्टील का कॉम्बिनेशन दिया गया है।

PC- Hyundai India
ये सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे
मेकर इस एसयूवी को स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, सराउंड व्यू मॉनिटर, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, रोल ओवर सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) – हाईलाइन, आपातकालीन स्टॉप सिग्नल, बर्गलर अलार्म, हेडलैंप एस्कॉर्ट फ़ंक्शन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर, सेंट्रल लॉक सिस्टम, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज के साथ कई और सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाएंगे।
| पैरामीटर (Parameter) | विवरण (Details) |
|---|---|
| लॉन्च तिथि (Launch Date) | 26 October 2026 |
| इंजन (Engine) | 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन |
| अधिकतम पावर (Max Power) | 115 PS |
| अधिकतम टॉर्क (Max Torque) | 143.8 Nm |
| गियरबॉक्स (Transmission) | 6-स्पीड मैनुअल और IVT (Intelligent Variable Transmission) |
| बॉडी स्ट्रक्चर (Body Structure) | 69% एडवांस्ड मल्टी-ग्रेड हाई-स्ट्रेंथ स्टील (AHSS, UHSS & हॉट स्टैम्पिंग का मिश्रण) |
| संभावित एक्स-शोरूम कीमत | ₹ 9.00 लाख – ₹ 9.50 लाख (अनुमानित) |
मिलेगा ताकतवर Engine
हुंडई बेयोन को 4 सिलेंडर वाले 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लाया जाएगा। यह इंजन एसयूवी को 115 पीएस पावर और 143.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क देगा। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और IVT ट्र्रांसमिशन के ऑप्शंस दिए जाएंगे।
मिलेंगे कई कलर ऑप्शंस
हुंडई बेयोन को मार्केट में कई एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस के साथ लाया जाएगा। इसमें मोनोटोन, ड्यूल टोन और मैट कलर्स के ऑप्शंस दिए जाएंगे। जिसमें से मैट कलर में Titanium Black Matte, Classy Blue Matte, सिंगल टोन में Titanium Black, Classy Blue, Atlas White, Fiery Red, Golden Bronze, Ecotronic Grey और ड्यूल टोन में Atlas White के साथ Black Roof, Fiery Red के साथ Black Roof को दिया जाएगा।
कितनी होगी Price?
हुंडई की ओर से बेयोन की एक्स शोरूम प्राइज की अनाउंसमेंट को लॉन्च के टाइम 26 अक्टूबर को ही की जाएगी। लेकिन माना जा सकता है कि इसे इंडिया में 9-9.50 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया जा सकता है।

PC- Hyundai India
किनसे होगा मुकाबला
इंडिया में इस एसयूवी को 4 मीटर से बड़ी एसयूवी वाले सेगमेंट में लाया जाएगा, लेकिन इसकी प्राइज को बाकी मिड साइज एसयूवी से कम रखा जा सकता है। ऐसे में यह एसयूवी न सिर्फ मिड साइज एसयूवी को बल्कि सब 4 मीटर एसयूवी को भी टार्गेट करेगी। जिनमें Kia Syros, Kia Sonet, Maruti Brezza, Maruti Victoris, Tata Nexon, Tata Curvv, Skoda Kylaq, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी शामिल हैं।
| श्रेणी (Category) | विवरण (Details) |
|---|---|
| सुरक्षा फीचर्स (Safety) | • कुल 80 सेफ्टी फीचर्स (35 फीचर्स बेस से टॉप तक स्टैंडर्ड) • Level-2 ADAS, 3 रडार और 12 पार्किंग सेंसर • 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), सराउंड व्यू मॉनिटर, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर • ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट, रोल ओवर सेंसर, TPMS (हाईलाइन) • ISOFIX चाइल्ड एंकरेज, 3-पॉइंट सीटबेल्ट व रिमाइंडर, हेडलैंप एस्कॉर्ट फंक्शन |
| कलर विकल्प (Color Options) | • मैट: Titanium Black Matte, Classy Blue Matte • सिंगल टोन: Titanium Black, Classy Blue, Atlas White, Fiery Red, Golden Bronze, Ecotronic Grey • ड्यूल टोन: Atlas White + Black Roof, Fiery Red + Black Roof |
| मुख्य प्रतिद्वंद्वी (Competitors) | Kia Syros, Kia Sonet, Maruti Brezza, Maruti Victoris, Tata Nexon, Tata Curvv, Skoda Kylaq, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Mahindra XUV 3XO |
यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon: लग्जरी इंटीरियर Launch से पहले आया सामने! 26 October को होगी ग्रैंड एंट्री
ये भी पढ़ें
Mahindra Bolero Bold Edition: फेस्टिव सीजन में महिंद्रा का बड़ा धमाका! नए अंदाज में आई एसयूवी, कितनी रखी Price?
Navratri 2026 में लोगों ने जमकर खरीदे Electric Vehicle, FADA ने जारी किए आंकड़े
Toyota Fortuner Facelift जल्द होगी Launch, लुक और फीचर्स में क्या-क्या बड़े बदलाव होने सकते हैं?
Bajaj Pulsar N250SS Launched: Google Mirroring और TFT कलर्ड डिस्प्ले के साथ आई बाइक; कैसा है इंजन और कितनी है Price!













Leave a Reply