Hyundai Bayon इस महीने Launch हो रही है। लेकिन इसके पहले एसयूवी के इंटीरियर को मेकर ने रिवील कर दिया है। इसमें कैसी खूबियां दी हैं। इससे पहले क्या डिटेल मिल चुकी हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Hyundai Bayon का इंटीरियर कैसा होगा
हुंडई ने बेयोन एसयूवी को इंडिया में लॉन्च करने का काउंटडाउन शुरू कर दिया है। इसके पहले एक एक कर सभी डिटेल्स को सामने लाया जा रहा है। अब मेकर ने इस एसयूवी के इंटीरियर की पहली इमेज को सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया है।
कैसा है इंटीरियर
मेकर ने इस एसयूवी के इंटीरियर को ड्यूल टोन के साथ ऑफर किया है। जिसमें ब्लैक और ग्रे कलर का यूज किया गया है। इसके साथ ही इसके कई फीचर्स की डिटेल भी सामने आ चुकी है।
कैसे होंगे Features
हुंडई की नई एसयूवी बेयोन में कई शानदार फीचर्स को दिया जाएगा। इस एसयूवी में पावर्ड ड्राइवर सीट, पुश बटन स्टार्ट, 3 स्पोक मल्टीफंक्शनल स्टेयरिंग व्हील, कर्व्ड डिस्प्ले, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रमेंट डिस्प्ले, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, वायरलेस चार्जर, वर्टिकल एसी एयर वेंट्स, फ्रंट सेंटर आर्म रेस्ट, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, पैनोरमिक सनरूफ, Bose का म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर्स इस फोटो से रिवील हो चुके हैं।
कैसा होगा एक्सीटीरियर
हुंडई बेयोन के एक्सटीरियर में स्प्ल्टि LED हेडलैंप, बॉडी क्लैडिंग, बड़ी फ्रंट ग्रिल, फ्रंट ग्रिल पर ADAS सेंसर, बोनट पर हुंडई का लोगो, नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, रूफ रेल, शार्क फिन एंटीना, रियर में कनेक्टिड लेकिन बेहद पतली LED टेल लाइट, बेयोन की बड़ी बैजिंग, रियर वाइपर, डिफॉगर को दिया गया है।
कितना ताकतवर Engine
मेकर इस एसयूवी को 1.5 लीटर वाले 4 सिलेंडर इंजन के साथ लाएगी। इस इंजन से एसयूवी को 113 हॉर्स पावर और 144 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसमें 6स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन भी मिलेंगे।
कब होगी Launch?
इंडियन मार्केट में भी इस एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए 26 October 2026 की तारीख को तय किया गया है। इसी दिन इस एसयूवी की प्राइज को भी अनाउंस कर दिया जाएगा।
किनसे होगा मुकाबला
इंडिया में इस एसयूवी को 4 मीटर से बड़ी एसयूवी वाले सेगमेंट में लाया जाएगा, लेकिन इसकी प्राइज को बाकी मिड साइज एसयूवी से कम रखा जा सकता है। ऐसे में यह एसयूवी न सिर्फ मिड साइज एसयूवी को बल्कि सब 4 मीटर एसयूवी को भी टार्गेट करेगी। जिनमें Kia Syros, Kia Sonet, Maruti Brezza, Maruti Victoris, Tata Nexon, Tata Curvv, Skoda Kylaq, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Hyundai की बड़ी तैयारी, महाराष्ट्र के CM ने किया पुणे प्लांट का उद्घाटन, यहीं बनेंगी भविष्य की कारें
ये भी पढ़ें
Mahindra Bolero Bold Edition: फेस्टिव सीजन में महिंद्रा का बड़ा धमाका! नए अंदाज में आई एसयूवी, कितनी रखी Price?
Navratri 2026 में लोगों ने जमकर खरीदे Electric Vehicle, FADA ने जारी किए आंकड़े
Toyota Fortuner Facelift जल्द होगी Launch, लुक और फीचर्स में क्या-क्या बड़े बदलाव होने सकते हैं?
Bajaj Pulsar N250SS Launched: Google Mirroring और TFT कलर्ड डिस्प्ले के साथ आई बाइक; कैसा है इंजन और कितनी है Price!













1 Comment