Hyundai Bayon SUV इंडियन मार्केट में Launch होने वाली है। इसमें कितना ताकतवर Engine मिलेगा, क्या खूबियां मिलेंगी। क्या Price हो सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Hyundai Bayon होगी Launch
इंडियन मार्केट में हुंडई की ओर से नई एसयूवी बेयोन को लॉन्च करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। बस अब उस दिन का इंतजार है, जब इसे ऑफिशियली इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा।
मिलेगा ताकतवर Engine
मेकर ने लॉन्च से पहले बताया है कि इस एसयूवी को 1.5 लीटर का MPi पेट्रोल इंजन ही दिया जाएगा। जो इसको 115 पीएस पावर के साथ 143.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क देगा। इस इंजन को खास तौर पर हर तरह की ड्राइविंग कंडीशन में स्मूद, रिस्पांसिव और रिफाइंड परफॉर्मेंस देने के लिए ही बनाया गया है। इस इंजन के साथ एसयूवी को 6 स्पीड मैनुअल और IVT ट्रांसमिशन के ऑप्शन दिए जाएंगे।
होंगी कई खूबियां
हुंडई की इस एसयूवी को डैश बूस्ट मोड के साथ भी ऑफर किया जाएगा। यह फीचर तब काम आता है जब गाड़ी को ओवरटेक करने के लिए ज्यादा पावर की जरुरत होती है। इसके अलावा इस एसयूवी के iVT ट्रांसमिशन को पैडल शिफ्टर्स के साथ भी ऑफर किया जाएगा, जिससे गियर बदलने में आसानी होती है। साथ ही इस एसयूवी को Eco, Normal और Sport Mode भी मिलेगा, जिससे जरुरत के हिसाब से एसयूवी को सही मोड में चलाकर पावर, माइलेज ली जा सकेगी।
कितनी होगी सेफ
हुंडई बेयोन में टोटल 80 एडवांस सेफ्टी फीचर्स को दिया जाएगा। इनमें से 35 फीचर्स को स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाएगा, जिसका मतलब यह होगा कि इन सेफ्टी फीचर्स को इसके बेस से लेकर टॉप वेरिएंट्स तक में दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें तो इसमें Level-2 ADAS, 3 रडार, 12 पार्किंग सेंसर के साथ 69% एडवांस्ड मल्टी-ग्रेड हाई-स्ट्रेंथ स्टील से बॉडी को बनाया जाएगा। जिसके साथ हॉट स्टैम्पिंग, अल्ट्रा हाई स्ट्रेंथ स्टील, एडवांस्ड हाई स्ट्रेंथ स्टील और हाई स्ट्रेंथ स्टील का कॉम्बिनेशन दिया गया है।
मिलेंगे ये Features भी
मेकर इस एसयूवी को स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, सराउंड व्यू मॉनिटर, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, रोल ओवर सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) – हाईलाइन, आपातकालीन स्टॉप सिग्नल, बर्गलर अलार्म, हेडलैंप एस्कॉर्ट फ़ंक्शन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर, सेंट्रल लॉक सिस्टम, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज के साथ कई और सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाएंगे।
कब हो रही Launch?
हुंडई की ओर से बेयोन की एक्स शोरूम प्राइज की अनाउंसमेंट को लॉन्च के टाइम 26 अक्टूबर को ही की जाएगी। लेकिन माना जा सकता है कि इसे इंडिया में 9-9.50 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया जा सकता है।
किनसे होगा मुकाबला
इंडिया में इस एसयूवी को 4 मीटर से बड़ी एसयूवी वाले सेगमेंट में लाया जाएगा, लेकिन इसकी प्राइज को बाकी मिड साइज एसयूवी से कम रखा जा सकता है। ऐसे में यह एसयूवी न सिर्फ मिड साइज एसयूवी को बल्कि सब 4 मीटर एसयूवी को भी टार्गेट करेगी। जिनमें Kia Syros, Kia Sonet, Maruti Brezza, Maruti Victoris, Tata Nexon, Tata Curvv, Skoda Kylaq, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon: कितनी होगी सुरक्षित! Launch से पहले सामने आए एडवांस्ड Safety Features
ये भी पढ़ें
कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! अब हर गाड़ी में अनिवार्य होगा AEB फीचर; MoRTH ने तय की है टाइमलाइन?
Simple Wave पर आ गया हजारों रुपये का ऑफर, Festival में इस Electric Scooter पर होगी कितनी बचत
Yamaha MT 125 Facelift; जानिए कैसा है नया डिजाइन, कितना पावरफुल है इंजन और क्या भारत में होगी लॉन्च?
अचानक महंगी हो गई Kia Sonet; जानिए किस वेरिएंट के दाम में कितने हजार रुपये की हुई बढ़ोतरी?













Leave a Reply