MoRTH ने AEB के लिए टाइमलाइन के साथ अपने प्रपोजल को दिया है। जिसके मुताबिक कब से इस Safety Feature को अनिवार्य किया जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस पर और क्या जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
कारों में आएगा AEB सेफ्टी फीचर
अब अगले कुछ सालों में सभी M1 कैटेगरी के वाहनों के लिए एडवांस्ड इमरेंजसी ब्रेकिंग सिस्टम को अनिवार्य करने की तैयारी केंद्र सरकार ने शुरू कर दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने इसके लिए एक प्रपोजल दिया है। जिसमें इसके टाइमलाइन की भी डिटेल मिली है।
कब से हो सकता है अनिवार्य
मंत्रालय के प्रस्ताव के मुताबिक इस तरह के जरूरी सेफ्टी फीचर को इंडिया में 1 October 2032 से अनिवार्य किया जा सकता है। खास बात यह है कि M1 कैटेगरी के लिए इस प्रस्ताव को मंत्रालय ने दिया है, जिसमें 8 सीटर तक की कारों और अन्य वाहनों को शामिल किया जाता है।
नोटिफिकेशन में और क्या डिटेल
मंत्रालय के नोटिफिकेशन में यह भी बताया गया है कि 1 October 2030 से बनाए जाने वाले सभी नए मॉडल्स पर इसे लागू किया जाएगा और ठीक 2 साल के बाद 2032 से पहले से प्रोडक्शन में चल रहे वाहनों पर भी इसे लागू किया जा सकता है।
क्या है लक्ष्य
केंद्र सरकार लगातार वाहनों को लेकर नए नियम बना रही है। इसके पीछे यह लक्ष्य है कि देश में चल रहे वाहनों को पहले से ज्यादा सुरक्षित किया जाए। साथ ही हर साल लाखों सड़क हादसों को भी कम से कम किया जाए।
30 दिन तक दे सकते हैं सुझाव
मंत्रालय के इस प्रस्ताव को पब्लिक कंसलटेशन के लिए खोल दिया गया है। जिसमें 30 दिनों तक अपने सुझाव या आपत्तियों को दिया जा सकता है। इसके बाद मंत्रालय को मिले सुझाव और आपत्तियों पर विचार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- EV Safety Tips: क्या Electric Vehicle को साफ करने पर लग सकता है करंट, कैसे करें सफाई, 4 पाइंट्स में समझें
ये भी पढ़ें
Paddle Shifters और धाकड़ Driving Modes के साथ आ रही Hyundai Bayon; जानिए कितनी हो सकती है Price?
Simple Wave पर आ गया हजारों रुपये का ऑफर, Festival में इस Electric Scooter पर होगी कितनी बचत
Yamaha MT 125 Facelift; जानिए कैसा है नया डिजाइन, कितना पावरफुल है इंजन और क्या भारत में होगी लॉन्च?
अचानक महंगी हो गई Kia Sonet; जानिए किस वेरिएंट के दाम में कितने हजार रुपये की हुई बढ़ोतरी?













Leave a Reply