Hyundai Bayon CNG: कंपनी ने कर दिया बड़ा एलान; जानिए कब तक सड़क पर उतरेगी किफायती CNG बेयोन?

Hyundai Bayon (2)
Hyundai Bayon PC- autotechbiz.in

Hyundai Bayon CNG भी अब मेकर की ओर से ऑफर की जाएगी। इस एसयूवी के सीएनजी वर्जन को कब तक Launch किया जाएगा। इसमें कितना ताकतवर इंजन दिया जाएगा। पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी की Price क्‍या हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आएगी Hyundai Bayon CNG

हुंडई ने 26 October 2026 को ही अपनी नई मिड साइज एसयूवी बेयोन को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया है। इस एसयूवी को पेट्रोल इंजन के साथ लाया गया है। लेकिन इसी मौके पर मेकर ने एक और बड़ा एलान कर दिया है। जिसके मुताबिक इसे सिर्फ पेट्रोल ही नहीं बल्कि सीएनजी में भी ऑफर किया जाएगा।

कब होगी Launch?

हुंडई ने बेयोन पेट्रोल के लॉन्च के मौके पर ही यह भी बताया कि वह इसे सिर्फ पेट्रोल इंजन तक ही सीमित नहीं रखेगी बल्कि इस एसयूवी को सीएनजी टेक्‍नोलॉजी के साथ भी ऑफर किया जाएगा। इसके सीएनजी वर्जन को January 2027 तक लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

कितना ताकतवर Engine

हुंडई बेयोन में अभी सिर्फ 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है। जो इसे 115 पीएस पावर के साथ 144 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसके साथ में 6 स्‍पीड मैनुअल और IVT ट्रांसमिशन के ऑप्‍शंस दिए जा रहे हैं। मेकर का दावा है कि इस इंजन से एसयूवी को 18.6 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसी इंजन का यूज हुंडई की ओर से सीएनजी वर्जन में भी किया जा सकता है। लेकिन उसकी पावर और माइलेज कितनी होगी, अभी इसकी डिटेल रिवील नहीं की गई है।

 

कितनी होगी Price?

जब हुंडई की ओर से इस एसयूवी के सीएनजी वर्जन को लॉन्‍च किया जाएगा तभी इसके सही प्राइज की डिटेल मिल पाएगी। लेकिन यह माना जा सकता है कि जब इसको लॉन्‍च किया जाएगा तो इसके सीएनजी वर्जन की प्राइज पेट्रोल वर्जन के मुकाबले 70 से 90 हजार रुपये तक ज्‍यादा हो सकती है।

किनसे होगा मुकाबला

इंडियन मार्केट में बेयोन को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया गया है। इस सेगमेंट में सीएनजी के साथ आने के बाद भी इसे कई एसयूवी से मुकाबला करना होगा। इनमें Maruti Grand Vitara, Maruti Victoris, Toyota Hyryder शामिल हैं। इन तीनों एसयूवी को भी सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon Launch: बेयोन के आते ही कांपीं बाकी SUVs; Victoris से लेकर Tekton तक की क्यों बढ़ गई मुश्किल?