Hyundai Bayon के बेस से लेकर Top वेरिएंट तक की क्या है Price? पढ़ें पूरी कीमत की लिस्ट!

Hyundai Bayon
Hyundai Bayon PC- autotechbiz.in

Hyundai Bayon को इंडियन मार्केट में Launch किया जा चुका है। अगर आप इस एसयूवी को घर लाना चाहते हैं, लेकिन इसके सभी वेरिएंट्स की प्राइज की डिटेल नहीं है। तो इस रिपोर्ट में सभी वेरिएंट्स की पूरी Price List को पढ़ सकते हैं।

Hyundai Bayon Launch हुई

हुंडई ने मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में बेयोन एसयूवी को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज को ही लॉन्‍च के टाइम बताया है। लेकिन इसके कई और वेरिएंट्स को भी मार्केट में ऑफर किया जा रहा है।

कितने हैं वेरिएंट्स

हुंडई ने बेयोन एसयूवी के कई वेरिएंट्स को मार्केट में लॉन्‍च किया है। इस एसयूवी के टोटल 19 वेरिएंट्स को ऑफर किया जा रहा है। जिनमें से 11 मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आ रहे हैं। वहीं IVT ट्रांसमिशन के साथ इस एसयूवी को 8 वेरिएंट्स में ऑफर किया जा रहा है।

कितने से होती है शुरू

हुंडई बेयोन एसयूवी के एक्‍स शोरूम प्राइज को मार्केट में 10 लाख रुपये से शुरू किया गया है। जिसके बाद इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट का एक्‍स शोरूम प्राइज 18.15 लाख रुपये रखा गया है।

 

मैनुअल वेरिएंट्स की प्राइज लिस्‍ट

बात इसके मैनुअल वेरिएंट्स की करें तो इसमें टोटल 11 वेरिएंट्स के ऑप्‍शंस मिल रहे हैं। जिनकी एक्‍स शोरूम प्राइज को 10 लाख रुपये से लेकर16.80 लाख रुपये तक जाती है।

वेरिएंट (Variant) एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price)
Bayon 1.5 Petrol MT HX2 ₹ 9,99,900
Bayon 1.5 Petrol MT HX3 ₹ 10,89,900
Bayon 1.5 Petrol MT HX3+ ₹ 11,79,900
Bayon 1.5 Petrol MT HX5 ₹ 12,44,900
Bayon 1.5 Petrol MT HX5 DT ₹ 12,59,900
Bayon 1.5 Petrol MT HX6 ₹ 13,56,900
Bayon 1.5 Petrol MT HX6 DT ₹ 13,71,900
Bayon 1.5 Petrol MT HX8 ₹ 15,09,900
Bayon 1.5 Petrol MT HX8 DT ₹ 15,24,900
Bayon 1.5 Petrol MT HX10 ₹ 16,64,900
Bayon 1.5 Petrol MT HX10 DT ₹ 16,79,900

IVT वेरिएंट्स की प्राइज लिस्‍ट

मैनुअल के अलावा इस एसयूवी को आईवीटी ट्रांसमिशन भी दिया गया है। इस ट्रांसमिशन के साथ अगर एसयूवी को खरीदना है तो इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 13.85 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आने वाले टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 18.15 लाख रुपये है।

वेरिएंट (Variant) एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price)
Bayon 1.5 Petrol IVT HX5 ₹ 13,84,800
Bayon 1.5 Petrol IVT HX5 DT ₹ 13,99,800
Bayon 1.5 Petrol IVT HX6 ₹ 14,96,800
Bayon 1.5 Petrol IVT HX6 DT ₹ 15,11,800
Bayon 1.5 Petrol IVT HX8 ₹ 16,53,900
Bayon 1.5 Petrol IVT HX8 DT ₹ 16,68,900
Bayon 1.5 Petrol IVT HX10 ₹ 17,99,900
Bayon 1.5 Petrol IVT HX10 DT ₹ 18,14,900

Dual Tone के लिए देने होंगे ज्‍यादा रुपये

ऊपर सभी वेरिएंट्स के प्राइज सिंगल टोन एक्‍सटीरियर पेंट के हैं। अगर किसी को अपने लिए सिंगल टोन की जगह ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर पेंट के साथ एसयूवी को खरीदना है तो उसके लिए 15 हजार रुपये अलग से देने होंगे।

यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon Launch: बेयोन के आते ही कांपीं बाकी SUVs; Victoris से लेकर Tekton तक की क्यों बढ़ गई मुश्किल?

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।