PM Vishwakarma Yojana: किसे मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? आवेदन से पहले चेक करें अपनी पात्रता

पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या फायदे मिलते हैं? Photo:- Freepik
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या फायदे मिलते हैं? Photo:- Freepik

PM Vishwakarma Yojana Eligibility: सरकार समय-समय पर पुरानी योजनाओं को बंद या उनमें कई तरह के जरूरी बदलाव कर उन्हें और बेहतर बनाती है। जबकि, कई नई योजनाओं को भी समय-समय पर लॉन्च किया जाता है। ऐसी ही एक योजना है जिसे केंद्र सरकार चलाती है और मौजूदा समय में इस योजना का लाभ लाखों-करोड़ों लोग ले रहे हैं।

दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना के अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले अपनी पात्रता चेक करना न भूलें क्योंकि आप तभी जान पाएंगे कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।

योजना के बारे में जरूरी जानकारी

योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है
इस योजना को भारत सरकार चलाती है

इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को दिया जाता है
ट्रेनिंग से लेकर कई आर्थिक लाभ और लोन तक देने का प्रावधान है

क्या लाभ हैं योजना से जुड़ने के बाद? यहां जानें

आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको सबसे पहले आपके काम से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाती है और ट्रेनिंग चलने तक हर दिन 500 रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा आप अपने काम के लिए टूलकिट खरीद सके जिसके लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं

इसमें लोन की भी सुविधा है जिसमें पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर इसके बाद 2 लाख रुपये का लोन और दिया जाता है। इन दोनों लोन को बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर देने का प्रावधान है।

कौन है इस योजना के लिए पात्र?

इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को दिया जाता है जिनकी लिस्ट नीचे है आप देख सकते हैं:-

गुड़िया और खिलौना निर्माता, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, जो लोग लोहार का काम करते हैं,पत्थर तोड़ने वाले, धोबी और दर्जी, पत्थर तराशने वाले हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, नाई यानी बाल काटने वाले, जो अस्त्रकार हैं, जो ताला बनाने वाले हैं…

जो नाव निर्माता हैं, जो राजमिस्त्री है, जो मालाकार है, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, फिशिंग नेट निर्माता, अगर आप सुनार हैं और अगर आप मूर्तिकार हैं तो आप इस योजना के लिए पात्र हैं।