Vivo X500 सीरीज भारत में लॉन्च: 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी के साथ आए तीन नए फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत-फीचर्स

खबर की मुख्य बातें

Vivo ने भारत में अपनी नई X500 सीरीज लॉन्च कर दी है।
इस सीरीज में Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max स्मार्टफोन शामिल हैं।
इनमें 200MP तक का टेलीफोटो कैमरा, दमदार प्रोसेसर और बड़ी बैटरी दी गई है।

Vivo X500 Series Launched in India: प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में Vivo ने अपनी नई X500 सीरीज के साथ एंट्री कर ली है। कंपनी ने भारतीय बाजार में एक साथ तीन नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश किए हैं। इनमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं।

नई सीरीज में शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और Zeiss के साथ मिलकर तैयार किया गया कैमरा सेटअप दिया गया है। खास बात यह है कि सीरीज के सबसे महंगे मॉडल Vivo X500 Pro Max में 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं, इसकी बैटरी क्षमता 7,800mAh तक है।

कंपनी के मुताबिक, इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 3 दिसंबर से Amazon, Flipkart और Vivo की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। आइए जानते हैं तीनों स्मार्टफोन की कीमत और इनके फीचर्स के बारे में।

Vivo X500 सीरीज की भारत में कीमत

Vivo ने अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज को अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। Vivo X500 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,19,999 रुपये रखी गई है। वहीं, Vivo X500 Pro के 12GB+256GB वेरिएंट को 1,49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

वीडियो देखें:-

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vineet Singh (@indiangaadiwala)

सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Vivo X500 Pro Max के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये है। इसके अलावा 12GB+512GB मॉडल के लिए 1,79,999 रुपये खर्च करने होंगे।

स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए कुछ खास एक्सेसरीज भी पेश की हैं। इनमें 200mm Zeiss Telephoto Extender Gen 2 लेंस की कीमत 15,999 रुपये और 400mm लेंस की कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, Vivo Imaging Kit को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Vivo X500 सीरीज पर मिलेंगे बैंक ऑफर्स

नई सीरीज की खरीदारी पर ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट का फायदा भी मिलेगा। SBI, HDFC Bank, IDFC First Bank और Yes Bank के कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो Vivo X500 को Ember Red और Titanium Black कलर में पेश किया गया है। वहीं, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max Apex Orange और Eternal Black कलर में उपलब्ध होंगे।

Vivo X500 Pro Max और X500 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

सीरीज के टॉप मॉडल Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिस्प्ले में 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। दूसरी तरफ Vivo X500 Pro में 6.36 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

परफॉर्मेंस के लिए Vivo X500 Pro और Pro Max में 2nm प्रोसेस पर तैयार MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है।

कैमरा सेटअप में दोनों मॉडल के बीच अंतर देखने को मिलता है। Vivo X500 Pro Max में 200MP का Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं, Vivo X500 Pro में 64MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्मार्टफोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Vivo X500 के फीचर्स और कैमरा डिटेल्स

सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल Vivo X500 में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह 144Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा दिया गया है।

तीनों स्मार्टफोन में मिलती है बड़ी बैटरी

बैटरी के मामले में Vivo ने तीनों मॉडल में अलग-अलग क्षमता दी है। Vivo X500 में 7,500mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, Vivo X500 Pro में 6,510mAh और Vivo X500 Pro Max में 7,800mAh की बैटरी दी गई है।

चार्जिंग की बात करें तो तीनों स्मार्टफोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।