Toyota Innova Hycross Facelift: इसी हफ्ते तहलका मचाने आएगी! मौजूदा मॉडल से कितनी बदलेगी यह धाकड़ 7-सीटर MPV

Toyota Innova Hycross
Toyota Innova Hycross PC- autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

Toyota Innova Hycross का आएगा Facelift।
25 November को होगा इंडिया में लॉन्‍च।
कई कॉस्‍मैटिक चेंज के साथ आएगी एमपीवी।

Toyota Innova Hycross Facelift को इंडियन मार्केट में इसी हफ्ते में Launch कर दिया जाएगा। इसमें कौन से चेंज होने वाले हैं, कौन से नए Features मिल सकते हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Toyota Innova Hycross Facelift होगी Launch

इंडियन मार्केट में टोयोटा अपनी मिड साइज एमपीवी इनोवा हाईक्रॉस के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने जा रही है। इस एमपीवी के फेसलिफ्ट को इसी हफ्ते में इंडिया में ऑफर कर दिया जाएगा।

क्‍या होंगे चेंज

टोयोटा ने अभी इस पर पूरी डिटेल नहीं दी है। लेकिन कुछ टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज किए गए हैं। इन टीजर से इसके कुछ फीचर्स की डिटेल मिल रही है। जिसमें टैजर की तरह LED DRLs, नई ग्रिल, क्रोम फिनिश हैंडल, शार्क फिन एंटीना, ओआरवीएम पर टर्न इंडीकेटर जैसे अपडेट एक्‍सटीरियर में हो सकते हैं। इंटीरियर में भी कई चेंज हो सकते हैं, जिसमें नए कलर का इंटीरियर, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, 12.3 इंच ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, 8वे पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, 13 स्‍पीकर के साथ JBL का म्‍यूजिक सिस्‍टम, ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप और रेन सेंसिंग वाइपर जैसे अपडेट शामिल हो सकते हैं।

ये Features भी मिलेंगे

इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट में कंपनी Level-2 ADAS के साथ में 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, पार्किंग सेंसर, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, ऑल व्‍हील डिस्‍क ब्रेज जैसे फीचर्स को भी दे सकती है।

कितना ताकतवर Engine

इस एमपीवी को 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0 लीटर NA पेट्रोल हाइब्रिड इंजन ऑप्‍शन के साथ लाया जाता है। इस बात की उम्‍मीद है कि फेसलिफ्ट में इस एमपीवी को इन दोनों इंजन ऑप्‍शन के साथ ही ऑफर किया जाएगा। इसके नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन से 171 पीएस पावर और 204 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। साथ में CVT ट्रांसमिशन मिलेगा। वहीं 2.0 हाइब्रिड इंजन से 189 पीएस पावर और 191+ 206 न्‍यूटन मीटर का कंबाइंड टॉर्क मिलेगा। इसके साथ में ECVT ट्रांसमिशन को दिया जाएगा।

कब होगी लॉन्‍च

कंपनी ने इस एमपीवी के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने के लिए 25 November 2026 का दिन तय किया है। इस दिन शाम तक इसे ऑफिशियली ऑफर कर दिया जाएगा।

कितनी होगी Price

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट के लॉन्‍च के टाइम ही इसकी सही प्राइज की डिटेल मिल पाएगी। लेकिन माना जा सकता है कि नए फीचर्स एडऑन होने की वजह से इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज में कुछ चेंज हो सकते हैं। लेकिन इसके बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज में ज्‍यादा चेंज होने की उम्‍मीद कम है।

किनसे होगा मुकाबला

इंडियन मार्केट में टोयोटा की इस एमपीवी को सीधे तौर पर Tata Safari, Mahindra XUV 7XO, Mahindra Scorpio N जैसी एसयूवी के साथ Maruti Invicto जैसी एमपीवी से भी मुकाबला करना होता है।

यह भी पढ़ें- Toyota Innova Crysta Limo Edition: इंडियन मार्केट में Launch हुआ नया एडिशन, लग्जरी देख उड़ जाएंगे होश, जानिए क्या है Price?

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।