HomeAutomobilesअपडेट के साथ लॉन्च हुई 2026 Royal Enfield Guerilla 450, क्या अब...

अपडेट के साथ लॉन्च हुई 2026 Royal Enfield Guerilla 450, क्या अब KTM और Bajaj का बोरिया-बिस्तर गोल?

2026 GUERRILLA 450 को Royal Enfield ने Launch कर दिया है। मेकर ने इसको कितना ताकतवर Engine दिया है। किस Price पर ऑफर किया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

2026 GUERRILLA 450 को Royal Enfield ने अपडेट करने के बाद इंडियन मार्केट में फिर से Launch कर दिया है। मेकर ने इस बाइक को कितना ताकतवर Engine दिया है। किस Price पर ऑफर किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हो गई 2026 Guerrilla 450

रॉयल एनफील्‍ड ने इंडियन मार्केट में 2026 गुरिल्‍ला 450 को ऑफिशियली लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस बाइक को थोड़े अपडेट के साथ ऑफर किया है।

क्‍या हुए अपडेट

मेकर ने इस बाइक को पहले से ज्‍यादा शॉर्प और स्‍पोर्टी अवतार में लॉन्‍च किया है। इसका Apex वेरिएंट को रोड पर परफॉर्मेंस के लिए फोकस कर बनाया गया है। जिसमें सुपिरियर कॉर्नरिंग कैपेबिलिटिज को दिया है। इससे बाइक की राइड क्‍वालिटी पहले से ज्‍यादा बेहतर हो गई है।

मिलेगा वही इंजन

रॉयल एनफील्‍ड ने इस बाइक को उसी 452 सीसी लिक्‍विड कूल्‍ड DOHC इंजन के साथ ही ऑफर किया है। जो सिंगल सिलेंडर और 6स्‍पीड गियरबॉक्‍स के साथ 40.02 पीएस की पावर और 40.02 न्‍यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें फ्यूल इंजेक्‍शन टेक्‍नोलॉजी भी मिलती है, जिससे इसकी माइलेज बढ़ जाती है।

ये भी हैं खूबियां

रॉयल एनफील्‍ड ने 2026 गुरिल्‍ला 450 को 17 इंच फ्रंट और रियर टायर, फ्रंट और रियर में डिस्‍क ब्रेक, ड्यूल चैनल एबीएस, 11 लीटर फ्यूल टैंक, फ्रंट में 41 एमएम टेलीस्‍कोपिक सस्‍पेंशन, रियर में लिंकेज टाइप मोनोशॉक सस्‍पेंशन, 185 किलोग्राम कर्ब वेट 780 एमएम सीट हाइट के साथ ऑफर किया है।

क्‍या है प्राइज

इस बाइक को इंडिया में 2.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया गया है। इसकी एपेक्‍स रेंज को 2.56 लाख रुपये में लॉन्‍च किया गया है।

किसे मिलेगी चुनौती

रॉयल एनफील्‍ड गुरिल्‍ला 450 को 450 बाइक सेगमेंट में ही ऑफर किया जाता है। अपडेट के बाद भी इसे पहले से मौजूद Triumph 400, Harley Davidson X440, Hero Mavrick 440, KTM Duke 390 जैसी बाइक्‍स के साथ मुकाबला करना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular