Renault Duster को धूमधाम से इंडियन मार्केट में वापस लाया जा चुका है। कई लोग इसे खरीदने की तैयारी कर चुके हैं और कई लोग अभी भी यह पता कर रहे हैं कि क्या यह एसयूवी उनके लिए सही साबित होगी या फिर दूसरे ऑप्शंस को खरीदना फायदे का सौदा होगा। आप भी यही सोच रहे हैं तो फैसला लेने से पहले जान लें कि रेनो की सबसे नई एसयूवी Turbo Petrol Engine के साथ 1 लीटर पेट्रोल में कितना माइलेज देती है।
सामने आया सच
रेनो की डस्टर एसयूवी को खरीदने का मन है और यह भी समझना चाहते हैं कि आखिर नई डस्टर कितना माइलेज देती है तो अब इसका सच भी सामने आ चुका है। मेकर ने बता दिया है कि उसकी यह एसयूवी न सिर्फ ताकत में शानदार है बल्कि माइलेज में भी अपने सेगमेंट की बाकी एसयूवी से कम नहीं है।
कितनी मिलेगी माइलेज
मेकर ने बताया है कि इसका Turbo TCE 160 पेट्रोल इंजन कितनी माइलेज दे सकता है। इस इंजन के साथ अगर 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को चुना जाएगा तो इससे 17.75 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिल सकती है।
अगर इसी इंजन के साथ डीसीटी ट्रांसमिशन को चुना जाता है तो फिर माइलेज बढ़कर एक लीटर में 18.45 किलोमीटर तक भी हो सकती है।
उन्नत तकनीकों के कारण मिलती है शानदार माइलेज
रेनॉल्ट ग्रुप इंडिया के रेनॉल्ट इंजीनियरिंग प्रमुख डॉ. वी. विक्रम ने कहा कि एआरएआई द्वारा प्रमाणित आंकड़े हमारी तकनीक की मजबूती और सर्वांगीण सर्वोत्तम मूल्य प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। नई रेनॉल्ट डस्टर के टर्बो 160 इंजन में कम घर्षण कोटिंग और उच्च दबाव ईंधन इंजेक्शन जैसी उन्नत तकनीकें शामिल हैं, जो दहन और दक्षता को अनुकूलित करती हैं। रेनॉल्ट के नवीनतम डीसीटी स्वचालित ट्रांसमिशन के साथ, जो तेज और निर्बाध गियर शिफ्ट सुनिश्चित करता है, यह इंजन उत्कृष्ट प्रदर्शन और ईंधन दक्षता का संतुलन प्रदान करता है, साथ ही सड़क पर मजबूत और प्रतिक्रियाशील बना रहता है।
मिलता है ताकतवर इंजन
रेनो डस्टर में टर्बो टीसीई 160 इंजन का ऑप्शन दिया जाता है। इस इंजन से एसयूवी को 160 पीएस की पावर और 280 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जो अपने सेगमेंट में सबसे ताकतवर इंजन ऑप्शन में से एक हो जाता है।
यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster की तस्वीरों ने मचाया तहलका, Photo Gallery में देखें SUV का नया अंदाज
ये भी पढ़ें
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?
Volkswagen Virtus Facelift: पहला टीजर आया सामने; जानिए नए मॉडल में क्या-क्या बदलने वाला है?













Leave a Reply