2026 Volkswagen Taigun Facelift Unveil हो गई है। मेकर ने किस तरह के चेंज इस एसयूवी में किए हैं। इसकी क्या Price हो सकती है। क्या इससे अब Creta-Seltos की टेंशन बढ़ेगी? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

2026 Volkswagen Taigun Facelift Unveil
फॉक्सवैगन ने इंडियन मार्केट में ऑफिशियली ताइगुन के फेसलिफ्ट वर्जन का डेब्यू हो गया है। मेकर ने इस फेसलिफ्ट वर्जन में छोटे-बड़े कई चेंज किए हैं। जिसके बाद अब एसयूवी ज्यादा बेहतर तरीके से Creta-Seltos जैसी मिड साइज एसयूवी से मुकाबला कर पाएगी।

हुए ये चेंज
मेकर ने इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को पहले से बेहतर करते हुए नई फ्रंट ग्रिल, कनेक्टिड एलईडी डीआरएल, इलूमिनेटिड लोगो, नए ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स, इनफिनिटी एलईडी टेल लैंप, सीक्वेंशल टर्न इंडीकेटर, टेल लैंप एनिमेशन को दिया है।

मिले ये Features
फॉक्सवैगन ने अपनी ताइगुन के फेसलिफ्ट को कई नए फीचर्स भी दिए हैं। इसमें डबल टोन केबिन, GT सीरीज में डार्क थीम इंटीरियर, एल्यूमिनियम पैडल, रेड एंबिएंट लाइट, 6 अपहोलस्ट्री ऑप्शंस, ऑटो लेवलिंग के साथ में एलईडी हेडलैंप, 10.01 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, फॉक्सवैगन वायस असिस्टेंट, पैनोरमिक सनरूफ, स्मार्ट टच क्लाइमेट एसी, रियर विंडशील्ड वाइपर, 6 वे इलेक्ट्रिक वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, 40+ सेफ्टी फीचर्स, 6 एयरबैग, ESC, HHA, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 5स्टार NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है।
मिलेगा वही इंजन
इस एसयूवी को वहीं पुराने दोनों इंजन के ऑप्शन के साथ लाया गया है। इसमें पहले की तरह ही 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस मिले हैं। 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से 85 किलोवाट और 178 न्यूटन मीटर टॉर्क और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से 110 किलोवाट और 250 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। साथ में 6स्पीड मैनुअल, 7स्पीड डीएसजी और 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन दिए हैं।

