Volkswagen Virtus Facelift को इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। रोड पर पहली बार इस कार को टेस्ट करते हुए देखा गया है। क्या अब मेकर इसे भी Launch करने वाली है? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Volkswagen Virtus Facelift होने वाली है Launch
फॉक्सवैगन इंडियन मार्केट में अपने पोर्टफोलियो को अपडेट कर रही है। Taigun के बाद अब Virtus को भी अपडेट किया जा रहा है। इसके पहले ही इस मिड साइज सेडान कार को टेस्ट करते हुए पहली बार देखा जा चुका है।
2022 के बाद मिलेगा अपडेट
इस कार को 2022 में लाया गया था, जिसके बाद अब 4 साल में अपडेट दिया जा रहा है। अपडेट में कई चेंज होंगे जो इसे अभी के मुकाबले ज्यादा बेहतर बना देंगे।
होगा यह अपडेट
वैसे तो मेकर ने इस पर कोई भी डिटेल साझा नहीं की है। लेकिन जब इसे पहली बार टेस्टिंग के टाइम देखा गया है तो कई डिटेल्स सामने आ रही हैं। जिनसे पता चल रहा है कि इसकी हेडलाइट, टेललाइट और बंपर में चेंज होंगे। नए अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। मेटल पार्ट में कोई भी चेंज नहीं किया जाएगा। अंदर से भी कार को बदला जाएगा और प्रीमियम अपग्रेड के साथ में 10.। इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, एंबिएंट लाइट, पार्किंग सेंसर, ADAS के अलावा इसके एसी की परफॉर्मेंस को भी अच्छा किया जा सकता है। इसकी रियर सीट पर मसाज फंक्शन को भी दिया जा सकता है।
मिलेगा वही इंजन
फेसलिफ्ट में फॉक्सवैगन वर्टुस को सिर्फ कॉस्मैटिक चेंज ही मिलेंगे। इसमें वही 1.0 और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस ही मिलेंगे। लेकिन गियरबॉक्स में मेकर थोड़ा बदलाव ला सकती है और 8 स्पीड गियरबॉक्स मिल सकता है।
कब हो रही है लॉन्च
मेकर से इस कार के फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में अगस्त से दिसंबर 2026 के आस पास तक लॉन्च करने की उम्मीद की जा रही है। जिसकी ऑफिशियल कंफर्मेशन जून-सिंतबर तक मिल सकती है।
क्या बढ़ेगी Price?
अभी वाले वर्जन को फॉक्सवैगन 10.50 लाख रुपये से लेकर 19 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर ऑफर करती है। फेसलिफ्ट के बाद भी इसकी प्राइज मामूली चेंज ही आ सकता है।
बढ़ेगी इनकी टेंशन
फॉक्सवैगन अपनी वर्टुस को इंडियन मार्केट में मिड साइज सेडान कार सेगमेंट में लाती है। इस सेगमेंट में पहले से ही Honda City और Hyundai Verna मौजूद हैं। साथ में Skoda Slavia भी वर्टुस जैसे फीचर्स के साथ आती है। ऐसे में इन तीनों ही कारों के साथ इसे मुकाबला करना होगा।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply