HomeAutomobilesAudi SQ8 की Bookings शुरू हुई, 17 March को होगी Launch, 4...

Audi SQ8 की Bookings शुरू हुई, 17 March को होगी Launch, 4 सेकेंड में ही पकड़ती है 100 की स्‍पीड

Audi SQ8 की Bookings इंडिया में शुरू हो चुकी है। इस शानदार SUV को कब Launch किया जाएगा। इसमें कितना ताकतवर इंजन मिलेगा, क्‍या Price हो सकता है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Audi SQ 8 के लिए ऑफिशियली Bookings को शुरू किया जा चुका है। मेकर इस SUV को इंडिया में कब Launch करेगी। इसमें कितना ताकतवर इंजन मिलेगा, कैसे फीचर्स होंगे। इसकी क्‍या प्राइज हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

शुरू हुई बुकिंग

ऑडी ने इंडिया में ऑफिशियली अपनी नई एसयूवी एसक्‍यू8 के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया है। इसके लिए 5 लाख रुपये देकर एडवांस बुकिंग करवाई जा सकती है।

कब होगी लॉन्‍च

मेकर ने जो डिटेल दी है उसके मुताबिक इंडिया में इस एसयूवी को 17 March 2026 को ऑफिशियली लॉन्‍च कर दिया जाएगा। जिसके बाद इसे खरीदा जा सकता है।

मिलेगा ताकतवर इंजन

Audi QS 8 में मेकर 4 लीटर V8 इंजन देगी, जिसके साथ में 2 टर्बो दिए जाएंगे। इससे 500 हॉर्स पावर की ताकत के साथ 770 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। साथ में 8स्‍पीड ट्रिपट्रॉनिक गियरबॉक्‍स भी होगा। इतने दमदार इंजन की वजह से एसयूवी को सिर्फ 4.1 सेकेंड में ही 0 से 100 की स्‍पीड से चलाया जा सकेगा। इसकी टॉप स्‍पीड भी 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

मिलेंगे शानदार फीचर्स

मेकर अपनी इस एसयूवी में स्‍पोर्ट एडेप्‍टिव एयर सस्‍पेंशन, S स्‍पोर्ट पैकेज, ऑल व्‍हील स्‍टेयरिंग, ट्रेलर हिच के अलावा 12.3 इंच एचडी डिस्‍प्‍ले, डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, MMI टच रिस्‍पांस डिस्‍प्‍ले, BANG & OLUFSEN के 23 स्‍पीकर्स वाला म्‍यूजिक सिस्‍टम, रिमोट स्‍टार्ट, ऑडी कनेक्‍ट, ADAS, 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, नाइट विजन असिस्‍ट जैसे फीचर्स को देगी। साथ में अलॉय व्‍हील्‍स के 3 और एक्‍सटीरियर कलर के 9 कलर ऑप्‍शन भी मिलेंगे।

लग्‍जरी एसयूवी से ज्‍यादा मिलेगा

ऑडी इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि ऑडी एसक्यू8 रोजमर्रा की विलासिता और बेजोड़ स्पोर्टी परफॉर्मेंस का आदर्श संगम है। इसका दमदार इंजन और विशिष्ट एस कैरेक्टर इसे एक बेहतरीन एसयूवी बनाते हैं। भारत में ऑडी क्यू8 परिवार के प्रति हमने जो उत्साह देखा है, उससे हमें पूरा भरोसा है कि नई ऑडी एसक्यू8 उन ग्राहकों को खूब पसंद आएगी जो एक पारंपरिक लग्जरी एसयूवी से कहीं अधिक चाहते हैं। हमें बुकिंग शुरू करते हुए खुशी हो रही है और हम परफॉर्मेंस के शौकीनों को जल्द से जल्द अपनी ऑडी एसक्यू8 बुक करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, क्योंकि इसकी उपलब्धता सीमित है।

कितनी हो सकती है Price

मेकर इंटरनेशनल मार्केट में इस एसयूवी को 90 लाख रुपये की प्राइज के आस पास से ऑफर करना शुरू करती है। इसलिए इंडिया में भी इस एसयूवी को 1-1.5 करोड़ की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ही ऑफर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular