Mercedes ने लॉन्च की ‘महलों जैसी’ V-Class लग्जरी MPV, प्राइवेट जेट जैसा केबिन और जादुई फीचर्स उड़ा देंगे होश

Mercedes V Class
Mercedes V Class PC - Mercedes India

Mercedes Benz V Class को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया गया है। मेकर ने इसमें कौन से Features दिए हैं। इसका क्‍या Price रखा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हो गई नई Mercedes Benz V Class

मर्सिडीज ने इंडियन मार्केट में नई लग्‍जरी वैन के सेगमेंट में वी क्‍लास को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस एमपीवी को इंडिया में ही बनाने का फैसला भी लिया है।

मिलेंगे ये Features

लग्‍जरी और स्‍पेस के मामले में नई वी क्‍लास कई दूसरे मेकर्स की वैन को पीछे छोड़ सकती है। इसमें 6 सीट ले-आउट में थर्ड रो की सीटों को भी वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर्स के साथ लाया गया है। इस वैन में आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट की इलेक्‍ट्रिकली एडजस्‍टेबल सीट, कुशन लैंथ एडजस्‍टमेंट, 64 कलर्ड एंबिएंट लाइट, Burmester के सराउंड साउंड वाले 640 वाट के 15 स्‍पीकर्स, ऑटो क्‍लाइमेट कंट्रोल, हीट इंसुलेटिड ग्‍लास के साथ सनब्‍लाइंड, इलेक्‍ट्रिक स्‍लाइडिंग डोर्स, एयरमेटिक एयर सस्‍पेंशन, एएमजी लाइन एक्‍सटीरियर और इंटीरियर, स्‍टार पैटर्न रेडिएटर ग्रिल, एलईडी लाइट स्ट्रिप, एएमजी वेंटिलेशन ग्रिल और लोगो प्रोजेक्‍टर, MBUX टच डिस्‍प्‍ले, मल्‍टीबीम एलईडी के साथ हाई बीम असिस्‍ट प्‍लस लाइट, 18 इंच एएमजी अलॉय व्‍हील्‍स, 7 एयरबैग, Level-2 ADAS, Lugano Leather Beige और Lugano Leather Black इंटीरियर अपहोल्‍स्‍ट्री, एक्‍सटीरियर में Metallic Sodalite Blue, Metallic Rock Crystal White, Metallic Obsidian Black, Metallic High-Tech Silver और Alpine Grey जैसे 5 कलर्स के ऑप्‍शंस दिए हैं।

मिलेगा ताकतवर इंजन

मेकर ने इस वैन को पहली बार पेट्रोल इंजन के साथ सबसे पहले इंडियन मार्केट में ऑफर किया है। इसमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो हाइब्रिड सिस्‍टम के साथ आता है। इस इंजन से 228 बीएचपी और 20 बीएचपी की पावर मिलती है। दूसरे इंजन ऑप्‍शन के तौर पर इसमें दो लीटर का डीजल इंजन दिया है जो इसे 233 बीएचपी की पावर देता है। दोनों ही इंजन के साथ 9G- Tronic गियरबॉक्‍स दिया है।

क्‍या है Price

मेकर ने इसे फिलहाल 1.40 करोड़ रुपये की एक्‍स शोरूम इंट्रोडक्‍ट्री प्राइज पर ऑफर किया है। जिसे खरीदने के लिए 5 लाख रुपये में बुकिंग करवाई जा सकती है।