HomeAutomobilesBMW X3 30 xDrive M Sport Pro हुई लॉन्च, 6.3 सेकेंड में...

BMW X3 30 xDrive M Sport Pro हुई लॉन्च, 6.3 सेकेंड में पकड़ती है 0-100 स्पीड, जानें कितनी है कीमत

BMW X3 30 xDrive M Sport Pro को इंडिया में लॉन्‍च किया गया है। इसमें क्‍या खूबियां हैं और क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

BMW X3 30 xDrive M Sport Pro को मेकर ने इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया है। इस SUV में क्‍या खूबियां दी हैं और क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हो गई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro

लग्‍जरी कार मेकर बीएमडब्ल्‍यू ने इंडियन मार्केट में अपनी एसयूवी BMW X3 30 xDrive M Sport Pro को लॉन्‍च कर दिया है। कुछ दिन पहले ही इसके लिए ऑफिशियल बुकिंग लेना शुरू किया गया था।

Luxury SUV Key Features Chart

Category Features
Exterior Design High Gloss Black Inserts (Front & Rear Bumper), M High Gloss Shadowline,
High Gloss Black Kidney Grille, Illuminated Kidney Grille,
LED Headlights, Rear LED Lights, Welcome & Goodbye Lighting Effect,
Ambient Lighting, Electrically Adjustable & Heated ORVMs,
Anti-dazzle Driver Side Mirror, Auto Tailgate,
Panoramic Glass Roof, 20-inch Alloy Wheels
Interior & Comfort 3-Zone Automatic Climate Control, Rear AC Vents,
Active Seat Ventilation (Front Seats),
Front Sport Seats with Lumbar Support,
M Seat Belts, Flat-bottom M Leather Steering Wheel,
Roller Sunblind, Electrically Adjustable Front Seats
Infotainment & Connectivity Digital Key Plus, 12.3-inch Instrument Display,
14.9-inch Infotainment System, Head-Up Display,
Wireless Smartphone Charger, Interior Camera,
15-speaker Harman Kardon Surround Sound System
Safety & Driver Assistance Rear View Camera, 360 Degree Camera, Driver Recorder,
ABS, Brake Assist, CBC, DSC, Auto Hold,
Electric Parking Brake, ISOFIX Child Anchorage,
TPMS, Crash Sensor
Performance & Driving Tech Auto Start/Stop System, Brake Energy Regeneration

 

क्‍या हैं खूबियां

मेकर ने इस एसयूवी को कई शानदार खूबियों के साथ लॉन्‍च किया है। इस एसयूवी को फ्रंट और रियर बंपर पैनल पर हाई ग्‍लॉस ब्‍लैक इंर्स्‍ट्स, एम हाई ग्‍लॉस शेडोलाइन, किडनी ग्रिल के साथ हाई ग्‍लॉस ब्‍लैक, एम स्‍पोर्ट ब्रेक, एम लाइट शेडोलाइन और डोर सिल फिनिशर्स, डिजिटल की प्‍लस, इलूमिनेटिड किडनी ग्रिल, एलईडी हेडलाइट, वेलकम और गुडबाय लाइटिंग इफेक्‍ट, रियर एलईडी लाइट, एंबिएंट लाइट, इलेक्‍ट्रिकली एडजस्‍टेबल और हीटेड एक्‍सटीरियर मिर, एंटी डेजल ड्राइवर साइड रियर व्‍यू मिरर, ऑटो टेलगेट, पैनोरमिक ग्‍लास रूफ, 3 जोन के साथ ऑटो एसी, रियर एसी वेंट, फ्रंट सीट के लिए एक्टिव सीट वेंटिलेशन, फ्रंट स्‍पोर्ट सीट के साथ लंबर सपोर्ट, एम सीट बेल्‍ट, फ्लैट बॉटम एम लेदर स्‍टेयरिंग व्‍हील, रोलर सनब्‍लाइंड, इलेक्‍ट्रिकल फ्रंट सीट, वायरलेस स्‍मार्ट फोन चार्जर, इंटीरियर कैमरा, 12.3 इंच इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, 14.9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, 15 स्‍पीकर के साथ हरमन कार्डन सराउंड साउंड सिस्‍टम, रियर व्‍यू कैमरा, 360 डिग्री कैमरा, ड्राइवर रिकॉर्डर, ऑटो स्‍टार्ट/स्‍टॉप, ब्रेक एनर्जी रीजनरेशन, एबीएस, ब्रेक असिस्‍ट, सीबीसी, डीएससी, ऑटो होल्‍ड, इलेक्‍ट्रिक पार्किंग ब्रेक, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, टीपीएमएस, क्रैश सेंसर, 20 इंच अलॉय व्‍हील्‍स जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

मिलेगा ताकतवर इंजन

मेकर ने इस एसयूवी में 1998 सीसी का इनलाइन 4, 4 वॉल्‍व पेट्रोल इंजन दिया है। जो 48V इलेक्‍ट्रिकल सिस्‍टम के साथ आता है। इससे एसयूवी को 258 हॉर्स पावर और 400 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसमें 8स्‍पीड ऑटो ट्रांसमिशन मिलता है। ड्राइविंग के लिए इसमें पर्सनल, एफिशिएंट, कम्‍फर्ट, स्‍पोर्ट, रीलेक्‍स और एक्‍सप्रेसिव ड्राइविंग मोड मिलते हैं। इस एसयूवी को सिर्फ 6.3 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड से चलाया जा सकता है।

BMW X3 30 xDrive M Sport Pro 4BMW X3 30 xDrive M Sport Pro 4

नए स्‍तर पर पहुंची BMW

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बराड़ ने कहा, बीएमडब्ल्यू एक्स3 हमेशा से उन लोगों की पहली पसंद रही है जो विलासिता और बहुमुखी प्रतिभा का सही मिश्रण चाहते हैं। नई बीएमडब्ल्यू एक्स3 30 एक्सड्राइव एम स्पोर्ट प्रो के लॉन्च के साथ, हम इस विरासत को प्रदर्शन और उपस्थिति के एक उन्नत स्तर पर ले जा रहे हैं। शक्ति शक्ति को आकर्षित करती है, और नई एक्स3 30 ठीक यही प्रदान करती है – एक अधिक शक्तिशाली इंजन को परिष्कृत विलासिता के साथ मिलाकर एक जीवंत ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती है। इस नए मॉडल के साथ, हमने भारत में एक्स3 की पेशकश को और विस्तारित किया है ताकि हमारे आधुनिक, प्रदर्शन-उन्मुख ग्राहकों की मांगों को पूरा किया जा सके।

BMW X3 30 xDrive M Sport Pro 4
BMW X3 30 xDrive M Sport Pro 4
PC- BMW India

क्‍या है प्राइज

बीएमडब्ल्‍यू ने इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 74.50 लाख रुपये रखी है। इसे चेन्‍नई के प्‍लांट में ही बनाया जा रहा है और अब इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी। इसको ब्रुकलिन ग्रे को एक नए पेंट ऑप्‍शन के साथ ऑफर किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular