Earbuds Tips: किन गलतियों के कारण खराब हो जाते हैं आपके Earbuds? यहां जानें कारण

ईयरबड्स क्यों जल्दी खराब हो जाते हैं? Photo:- Freepik
ईयरबड्स क्यों जल्दी खराब हो जाते हैं? Photo:- Freepik

Earbuds Damage Reason: अब बेहद ही कम लोग तार वाले हैडफोन या लीड इस्तेमाल करते हैं। अब अधिकतर लोग ईयरबड्स ब्लूटूथ का ही इस्तेमाल करते हैं।

इनमें वायरल का झंझट नहीं होता, लेकिन कई बार देखने में आता है कि कई लोगों के ये ईयरबड्स ब्लूटूथ जल्दी खराब हो जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं?

ये भी पढ़ें:- Smartphone Buying Tips: स्मार्टफोन खरीद रहे हैं, तो ये 4 चीजें देखना न भूलें वरना…

इन वजहों से जल्दी खराब हो सकते हैं ईयरबड्स ब्लूटूथ:-

हैवी चार्जर से चार्ज करना

हम जब किसी स्मार्टफोन को चार्ज करते हैं तो उसके चार्जर अधिक वॉट के होते हैं। पर कई लोग इन्हीं हैवी चार्जर से अपने ईयरबड्स ब्लूटूथ भी चार्ज कर लेते हैं।

पर आपको ये समझना होगा कि ईयरबड्स ब्लूटूथ की बैटरी छोटी होती है और कई बार हैवी चार्ज करने से इनकी बैटरी पर बुरा असर पड़ता है जिससे इनकी बैटरी जल्दी खराब हो सकती है। इसलिए कम लोड वाले और जो केवल ईयरबड्स ब्लूटूथ के साथ आते हैं, उनसे ही ईयरबड्स को चार्ज करना चाहिए।

बॉक्स का गिरना

कई लोग ईयरबड्स ब्लूटूथ के बॉक्स की केयर नहीं करते और लापरवाही बरतते हैं जिससे भी ईयरबड्स जल्दी खराब हो सकते हैं। अगर बॉक्स बार-बार गिर रहा है, तो भी ईयरबड्स ब्लूटूथ खराब हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- YouTube Views: 1000 व्यूज आने पर कितने पैसे देता है यूट्यूब? कमाई आपकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा

ओवर चार्ज करना

जैसे लोग मोबाइल को चार्ज पर लगाकर छोड़ देते हैं। ठीक वैसे ही कई लोग ईयरबड्स ब्लूटूथ को चार्ज पर लगाकर भूल जाते हैं या लगे रहने देते जिससे बैटरी जल्दी खराब हो सकती है।