HomeAutomobilesBrookfield Properties की पहल: Worldmark Aerocity में दिखाई गई कई शानदार Vintage...

Brookfield Properties की पहल: Worldmark Aerocity में दिखाई गई कई शानदार Vintage Car, रैली का भी हुआ आयोजन

Vintage Car Rally In Worldmark: 21 और 22 मार्च को एरोसिटी में विंटेज कारों की एक रैली और शो केस का आयोजिन किया गया।

Vintage Car Rally In Worldmark Aerocity: Brookfield Properties के Worldmark, Aerocity ने सफलतापूर्वक एक Vintage Car Rally और शो केस का आयोजन किया।

Heritage Motoring Club of India (HMCI) के सहयोग से आयोजित इस दो-दिवसीय कार्यक्रम का नेतृत्व दिलजीत टाइटस ने किया। बताते चलें कि दिलजीत भारत के सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता होने के साथ-साथ Vintage कारों के एक जाने-माने संग्रहकर्ता भी हैं।

एरोसिटी में हुआ विंटेज कार का शो-केस और रैली का आयोजन। Photo:- ATB
एरोसिटी में हुआ विंटेज कार का शो-केस और रैली का आयोजन। Photo:- ATB

रैली का हुआ आयोजन

इस कार रैली और शो केस में 18 Vintage कारों और चुनिंदा Classic बाइकस को दिखाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत Aerocity से होकर गुजरने वाली एक Heritage Rally के साथ हुई, जो Worldmark पर आकर समाप्त हुई।

कितनी कारें हुईं शामिल?

इस कार्यक्रम में 18 विटेंज कार और कुछ बाइक भी दिखाई गई। इसमें 1919 Ford Model T, 1930 Mercedes Benz 260 Stuttgart, 1957 Bentley S1, 1968 Mini Cooper, और 1970 Mercedes-Benz 280S जैसी कई विटेंज कारें शामिल हुईं।

एरोसिटी में हुआ विंटेज कार का शो-केस और रैली का आयोजन। Photo:- ATB
एरोसिटी में हुआ विंटेज कार का शो-केस और रैली का आयोजन। Photo:- ATB

इस कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए, Brookfield Properties के Retail Leasing के उपाध्यक्ष, नितिन बीर ने कहा कि “Brookfield Properties में, हमारी ‘प्लेसमेकिंग’ (स्थान-निर्माण) की सोच ही यह तय करती है कि हम किस तरह के अनुभव तैयार करते हैं। Worldmark, Aerocity में आयोजित यह Vintage Car Rally और Display हमारे लिए सचमुच बहुत खास था।”

एरोसिटी में हुआ विंटेज कार का शो-केस और रैली का आयोजन। Photo:- ATB
एरोसिटी में हुआ विंटेज कार का शो-केस और रैली का आयोजन। Photo:- ATB

शो केस को लेकर लोगों में दिखा काफी उत्साह

इस कार्यक्रम के दोनों दिनों के दौरान लोगों की जबरदस्त भीड़ यहां देखने को मिली, जिसने ये साबित कर दिया कि ऑटोमोबाइल के शौकीन काफी लोग हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular