2026 Hyundai Exter Facelift को इंडियन मार्केट में Launch कर दिया गया है। इस एसयूवी में कौन से नए Features को दिया है। किस Price पर इसे खरीदा जा सकेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
लॉन्च हो गई 2026 Hyundai Exter Facelift
इंडियन मार्केट में माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में हुंडई ने अपनी एक्सटर के फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही इसमें कई कॉस्मैटिक चेंज और नए फीचर्स दिए हैं।
मिले ये फीचर्स
हुंडई एक्सटर को पहले से ज्यादा बोल्ड फ्रंट और रियर बंपर डिज़ाइन दिया है। साथ में रीडिज़ाइन की गई ब्लैक रेडिएटर ग्रिल और नए 15 इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, स्पोर्टी विंग-टाइप स्पॉइलर, नेवी और ग्रे इंटीरियर थीम, 3डी कार्बन पैटर्न डैशबोर्ड फिनिश, स्पोर्टी डी-कट स्टीयरिंग व्हील, मेटल पैडल, 391 लीटर का बेहतरीन बूट स्पेस, फोल्डिंग ड्राइवर आर्मरेस्ट, डैशकैम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, रियर में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें 45 से ज्यादा स्टैंडर्ड फीचर, ईएससी, एचएसी, 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट को भी दिया है।
मिलेगा ताकतवर इंजन
हुंडई की इस एसयूवी में अभी भ्ज्ञी 1.2 लीटर Kappa पेट्रोल इंजन दिया है। इस इंजन के साथ 1.2 लीटर Kappa सीएनजी इंजन भी मिलता है। सभी वेरिएंट्स में स्पेयर टायर भी स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है।
लंबाई-चौड़ाई-ऊंचाई
हुंडई ने 2026 एक्सटर फेसलिफ्ट को 3830 एमएम लंबा, 1723 एमएम चौड़ा, 1643 एमएम ऊंचा और 2450 एमएम व्हीलबेस के साथ लॉन्च किया है। इसमें Golden Bronze (NEW), Titanium Black Matte (NEW), Titan Grey, Atlas White, Starry Night, Titanium Black, Ranger Khaki, Ranger Khaki with Black roof (Dual Tone) कलर्स के ऑप्शन भी दिए हैं।
क्या है Price
हुंडई ने एक्सटर फेसलिफ्ट को 7 मोनोटोन और 1 ड्यूल टोन एक्सटीरियर कलर स्कीम के साथ 5.80 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज को 9.42 लाख रुपये रखा है। सीएनजी में इसको 7 लाख से 9.41 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है। लॉन्च के साथ ही इसे 11 हजार रुपये देकर डीलरशिप या ऑनलाइन बुक करवाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?
Volkswagen Virtus Facelift: पहला टीजर आया सामने; जानिए नए मॉडल में क्या-क्या बदलने वाला है?













Leave a Reply