Buy 1 Get 1 Scheme: क्या आपने अभी तक सुना या देखा है कि एक कार खरीदने पर दूसरी कार पूरी तरह से फ्री मिल जाए। अगर नहीं, तो अब यह भी हो चुका है। कहां पर इस स्कीम में कार को फ्री दिया जा रहा है। किस मेकर की कार फ्री मिल रही है। इसका फायदा उठाने के लिए क्या करना होगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
फ्री मिल रही कार
अगर टाइटल पढ़ने के बाद आप भी सोच रहे हैं कि ऐसा हो ही नहीं सकता, तो शायद आप गलत साबित हो सकते हैं। क्योंकि अब तक एक के साथ एक फ्री वाला ऑफर ग्रॉसरी, पिज्जा, बर्गर जैसी चीजों पर ही मिलता है, लेकिन अब एक कार खरीदने पर दूसरी फ्री में मिलने का ऑफर भी शुरू हो गया है।
कहां मिल रही कार
आपको यह जानना है कि आखिर कहां पर एक कार खरीदने पर दूसरी को फ्री दिया जा रहा है, तो यह ऑफर इंडिया में ही मिल रहा है। कोयंबटूर में Citroen की एक डीलरशिप की ओर से यह ऑफर दिया जा रहा है।

PC -Social Media
