Maruti eVitara की फुल Price List आई सामने, BaaS छोड़िए—जानें बैटरी के साथ कितने की आएगी ये Electric SUV

Maruti E Vitara production line
Maruti E Vitara production line PC-Maruti

Maruti eVitara को अब बैटरी के साथ भी लॉन्‍च कर दिया गया है। मेकर ने इसके बैटरी वाले वर्जन को किस प्राइज पर लॉन्‍च किया है। इसकी पूरी Price List की डिटेल इस खबर में दी जा रही है।

बैटरी के साथ आ गई Maruti eVitara

मारुति ने पहली Electric SUV को अब बैटरी के साथ भी ऑफर कर दिया है। इसको 17 Feb 2026 को सिर्फ BaaS के साथ ही लॉन्‍च किया गया था। जिसके बाद अब इसके बैटरी वेरिएंट्स के प्राइज भी सामने आ चुके हैं।

कैसी है Price List

मेकर ने इस एसयूवी के 49 kWh वेरिएंट को 15.99 लाख रुपये एक्‍स शोरूम प्राइज में ऑफर कर दिया है।

इसके 61 kWh वाले वेरिएंट को 17.49 लाख और 19.79 लाख रुपये एक्‍स शोरूम प्राइज में खरीदा जा सकता है।

एसयूवी को अगर ड्यूल टोन पेंट स्‍कीम में खरीदकर घर लाना है तो उसके लिए 20.01 लाख रुपये एक्‍स शोरूम देने पड़ेंगे।

इस प्राइज को अभी इंट्रोडक्‍ट्री रखा गया है और बाद में मेकर इसमें चेंज कर सकती है। ऊपर बताई प्राइज में होम चार्जर, इंस्‍टालेशन और सर्वे की प्राइज भी शामिल की गई है।

BaaS के साथ कितनी है प्राइज 

17 Feb 2026 को इसे BaaS के साथ 10.99 लाख रुपये और फिर 3.99 रुपये हर किलोमीटर के साथ लॉन्‍च किया गया है।

मिलते हैं ये फीचर्स

मेकर अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को कई शानदार फीचर्स भी दिए हैं। इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी में एलईडी हेडलाइट्स, टेल लाइट्स, डीआरएल के अलावा 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, वेंटिलेटिड सीट्स, 10 वे पावर एडजस्‍टेबल ड्राइवर सीट, स्‍लाइडिंग और रिक्‍ला‍इनिंग रियर सीट्स, फ्लेक्‍सिबल बूट स्‍पेस, Level-2 ADAS, सेफ्टी टैक, स्‍मार्ट वॉच कनेक्‍टिविटी, व्‍हीकल स्‍टेटस और अलर्ट, नेविगेशन, 7 एयरबैग्‍स, एबीएस, ईबीडी, हिल असिस्‍ट, ब्रेक असिस्‍ट, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज जैसे फीचर्स दिए हैं।

मिल रही 500KM से ज्‍यादा की रेंज

मारुति की इलेक्‍ट्रिक एसयूवी ई विटारा को 500 किलोमीटर से ज्‍यादा की रेंज (Maruti electric SUV range) के साथ लॉन्‍च किया गया है। लेकिन इसमें बैटरी के एक से ज्‍यादा ऑप्‍शंस भी मिल रहे हैं। इसमें 61 kWh कैपेसिटी की बैटरी को दिया गया है जो इसे 543 किलोमीटर की रेंज देती है। इसके अलावा इस एसयूवी को 49 KWh की बैटरी के साथ भी ऑफर किया गया है।

किनसे मिलेगी चुनौती

मारुति की पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी ई-विटारा को इंडिया में जब लॉन्‍च किया जाएगा, उसके बाद इसे Mahindra BE6, MG Windsor EV, Hyundai Creta Electric, Tata Harrier EV, Tata Curvv EV जैसी एसयूवी के साथ मुकाबला होगा।

पहले हो चुकी है पेश

मारुति ने 2025 के ऑटो एक्‍सपो में इस एसयूवी के कॉन्‍सेप्‍ट को सबसे पहली बार शोकेस किया था। इसके बाद 2025 के ऑटो एक्‍सपो में इसे ऑफिशियली अनवील भी किया गया था। तब से इसके लॉन्‍च का ही इंतजार इंडियन कस्‍टमर्स कर रहे हैं।