HomeAutomobilesThailand में Launch हुई BYD की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV Atto 1,...

Thailand में Launch हुई BYD की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV Atto 1, किस Price पर आ सकती है इंडिया

BYD Atto 1 को मेकर ने Thailand में Launch कर दिया है। इसमें क्‍या खूबियां और Range को दिया है। किस Price पर ऑफर किया है। क्‍या इंडिया में भी लॉन्‍च होगी? रिपोर्ट में पढ़ें।

BYD Atto 1 को अब Thailand में भी Launch कर दिया गया है। इस EV में कौन सी खूबियों के साथ Battery and Range को दिया है। किस Price पर ऑफर किया है। क्‍या इंडिया में भी इसे लॉन्‍च किया जाएगा? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हो गई BYD Atto 1

बीवाईडी अब अपनी कारों को चीन के बाहर कई देशों में लॉन्‍च कर रही है। इसी कड़ी में मेकर ने अपनी सबसे सस्‍ती इलेक्‍ट्रिक कार BYD Atto 1 को अब थाईलैंड में भी लॉन्‍च कर दिया है।

मिलेगी 380 KM रेंज

मेकर ने इस कार को 38.88 kWh की बैटरी पैक के साथ ऑफर किया है। जिससे इसे 380 किलोमीटर की रेंज मिल पाएगी। इसमें फ्रंट माउंटिड इलेक्‍ट्रिक मोटर से 74 हॉर्स पावर और 135 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस कार को 0 से 50 KMPH की स्‍पीड से चलाने में 5 सेकेंड से भी कम का टाइम लगता है। राइडिंग के लिए इसमें ईको, नॉर्मल और स्‍पोर्ट्स मोड को दिया है।

शानदार हैं फीचर्स

मेकर ने इस कार में एलईडी लाइट, एलईडी डीआरएल, स्‍पोर्टी रियर स्‍पॉयलर, फ्लोटिंग रूफ डिजाइन, 15 इंच अलॉय व्‍हील, रेन सेंसिंग वाइपर, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, 7 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, वायरलेस स्‍मार्टफोन कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक क्‍लाइमेट कंट्रोल, एयर प्‍यूरीफायर, रियर व्‍यू कैमरा, 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ADAS को दिया है।

क्‍या इंडिया में होगी लॉन्‍च?

बीवाईडी वैसे तो इंडिया में भी अपनी कई कारों को ऑफर कर रही है, जिसमें BYD Atto3, BYD Seal, BYD Sealion7 हैं। जिससे यह तो लगता है कि अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए मेकर इंडिया में अभी कई और कारों को लाएगी, जिसमें BYD Atto 1 भी होगी।

थाईलैंड में क्‍या है प्राइज

मेकर ने थाईलैंड में इस कार को 2 वेरिएंट में लॉन्‍च किया है। इसके बेस वेरिएंट की प्राइज 429900 बाट है, जो इंडियन करेंसी में 12.32 लाख रुपये होते हैं। इसके टॉप वेरिएंट की प्राइज 459900 बाट है, जो इंडियन रुपये में लगभग 13.18 लाख रुपये हो जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular