HomeAutomobilesDelhi-NCR में EV खरीदने का सपना कहीं बन न जाए सिरदर्द? सड़कों...

Delhi-NCR में EV खरीदने का सपना कहीं बन न जाए सिरदर्द? सड़कों पर गाड़ियां तो बढ़ीं पर Chargers का है अकाल

Delhi NCR में भले ही हम Electric Cars की संख्‍या बढ़ाने की बात करें, लेकिन सच यह है कि यहां पर EV Charger की समस्‍या काफी गंभीर है। दिल्‍ली एनसीआर में कहां पर कितने चार्जर हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Delhi-NCR एक ओर जहां हम वाहनों से प्रदूषण को कम करने के लिए EV Cars का यूज बढ़ाने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पब्लिक EV Charger के आंकड़ें कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। Delhi-NCR में कितने चार्जर लग चुके हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो कितनी कमी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Delhi-NCR में EV चार्जर की भारी कमी

दिल्‍ली हो या पूरा एनसीआर यहां पर इलेक्‍ट्रिक कारों को प्रमोट तो किया जा रहा है लेकिन इनके लिए पब्लिक चार्जर्स की भारी कमी है। टाइम्‍स ग्रुप की रिपोर्ट को मानें तो दिल्‍ली में अभी सिर्फ 8998 पब्लिक चार्जर हैं। जबकि इनकी जरुरत 36177 चार्जर्स की है। इसके मुताबिक दिल्‍ली में ही चार्जर की संख्‍या में 27129 की कमी है।

NCR का क्‍या है हाल

दिल्‍ली में तो इलेक्‍ट्रिक चार्जर्स की संख्‍या में 75 पर्सेंट से ज्‍यादा की कमी तो है ही। एनसीआर भी इस मामले में काफी पीछे है। नोएडा में सिर्फ 69, ग्रेटर नोएडा में सिर्फ 3, गाजियाबाद में सिर्फ 126 और ग्रुरुग्राम के साथ फरीदाबाद में तो इनकी संख्‍या न के बराबर ही है।

कितनी है जरूरत

एनसीआर में शामिल गाजियाबाद में कम से कम 450 चार्जर की जरुरत है। ग्रेटर नोएडा में अभी कम से कम 13 चार्जर की जरुरत है। नोएडा में भी अभी कम से कम 150 चार्जर की जरुरत है। गुरुग्राम में कम से कम 20 और फरीदाबाद में 26 पब्लिक ईवी चार्जर की जरुरत है।

दिल्‍ली सरकार ने बनाया लक्ष्‍य

जानकारी मिली है कि दिल्‍ली की सरकार ने इस साल के खत्‍म होने तक 8998 चार्जर को बढ़ाकर 16070 चार्जर लगाने का लक्ष्‍य बनाया है। इसके लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ज्‍यादातर चार्जर लगाएगा और अनुमान है कि इस साल 7 हजार पब्लिक चार्जर को लगाया जा सकता है। दिल्‍ली मेट्रो के भी कई स्‍टेशन पर इलेक्‍ट्रिक चार्जर लगाए जाएंगे।

बैटरी स्‍वैपिंग की भी है कमी

दिल्‍ली और एनसीआर में बैटरी स्‍वैपिंग की भी भारी कमी है। हालत यह है कि दिल्‍ली में 1606 की जरुरत है लेकिन सिर्फ 948 स्‍टेशन ही उपलब्‍ध हैं। 2026 में इनकी संख्‍या को बढ़ाने की कोशिश की जाएगी और इनको 1268 करने की तैयारी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular