Agni-4 5G Mobile: अगर आप भी स्मार्टफोन के शौकीन हैं और नया मोबाइल खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लावा कंपनी आपके लिए एक खास ऑफर लेकर आई है।
ये भी पढ़ें:- LEAF Launched: ईवी चार्जिंग इको-सिस्टम को मजबूत करने के लिए लॉन्च हुआ लाइट इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सेलरेशन फोरम, मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी रहे चीफ गेस्ट
दरअसल, लावा कंपनी ने अपनी 17वीं वर्षगांठ के मौके पर बढ़ती मार्केट हिस्सेदारी और नए ब्रांड आइडेंटिटी के साथ अपनी उपलब्धियों को रेखांकित किया। साथ ही अपने ग्राहकों के लिए एक भारी छूट का ऑफर भी निकाला है।
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि ग्राहक Amazon पर Agni-4 5G मोबाइल खरीदने पर 3000 रुपये का विशेष एक्सचेंज डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।
यहां बताते चलें कि कंपनी ने ये डिस्काउंट 30 मार्च 2026 तक के लिए दिया है। आप इस बीच इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
इस मौके पर लावा इंटरनेशनल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील रैना ने कहा कि “लावा की स्थापना भारत की तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने के विजन के साथ हुई थी। हमने लगातार एक विश्वसनीय और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी भारतीय कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड बनाने की दिशा में काम किया है। तेज़ी से बढ़ते और प्रतिस्पर्धी बाजार में हमारी यह यात्रा प्रेरणादायक रही है।
ये भी पढ़ें:- अपडेट के साथ लॉन्च हुई 2026 Royal Enfield Guerilla 450, क्या अब KTM और Bajaj का बोरिया-बिस्तर गोल?
बीते वर्ष रही 63 फीसदी की सालाना वृद्धि
बीते साल यानी 2025 में लावा ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में 63% की सालाना वृद्धि दर्ज की। यहां आपको बताते चलें कि कंपनी फीचर फोन सेगमेंट में वैश्विक स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है और भारत में 25% बाजार हिस्सेदारी रखती है।
कंपनी ने अपनी ऑनलाइन बिक्री में 74% की वृद्धि दर्ज की है। जबकि, रिटेल सेगमेंट में 12% की सालाना वृद्धि कंपनी को मिली है। साल 2025 तक कंपनी ने 1 लाख से अधिक रिटेल आउटलेट्स में अपनी मजबूत उपस्थिति भी स्थापित की है।
डिस्काउंट के लिए यहां जाएं
अगर आप चाहते हैं कि आपको Amazon पर Agni-4 5G मोबाइल पर 3000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिले तो आपको कंपनी द्वारा दिए गए इस आधिकारिक लिंक https://www.amazon.in/dp/B0FT3J2W97 पर जाना होगा और यहां से आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें
बाल दिवस 2026: टीनएजर्स को दें ये 5 शानदार गैजेट्स, 5000 रुपये से कम में मिलेंगे बेहतरीन गिफ्ट ऑप्शन; यहां जानें
नया फोन खरीदना है?: 20 हजार रुपये से कम में मिल रहे ये 5 धांसू 5G स्मार्टफोन, देखें कीमत और फीचर्स
Infinix Xpad 30: 11 इंच डिस्प्ले और 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स
Vivo X500 Series: भारत में जल्द होगी एंट्री, 2.30 लाख रुपये तक जा सकती है कीमत, जानें तीनों मॉडल के फीचर्स











Leave a Reply