GST Price Cut: इंडिया में जब से जीएसटी कांउसिल ने कारों पर जीएसटी को बदला (GST discount) है, तब से ही कार मेकर्स अपनी कारों के प्राइज को रिवाइज (car price drop) कर रहे हैं। इससे 20 से 30 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऐसी कारों पर मिल रहा है जिनको खरीदने से पहले अमीरों को भी सोचना पड़ता था। ऐसी कौन सी कारें हैं जिनको 20-30 लाख रुपये कम में खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Range Rover पर 30 लाख होंगे सेव
टाटा के स्वामित्व वाली रेंज रोवर को अब खरीदना किसी के लिए भी फायदे का सौदा बन सकता है। मेकर ने बताया है कि वह रेंज रोवर के सभी मॉडल्स के प्राइज 4.6 लाख से 30.4 लाख रुपये तक कम हो गए हैं। Defender को खरीदने पर अब 7 लाख से 18.6 लाख रुपये कम देने होंगे और Discovery के किसी भी मॉडल को घर लाना हो तो आपके 4.5 लाख रुपये से 9.9 लाख रुपये तक बच जाएंगे।
Lexus की कार पर होगी 20 लाख से ज्यादा की बचत
लेक्सस भी अपनी कारों की प्राइज को रिवाइज कर चुकी है। मेकर अपनी LX500d पर 20.80 लाख रुपये कम चुकी है। सबसे सस्ती कार ES300h पर भी 1.47 लाख रुपये तक बच जाएंगे।
Mercedes Benz पर बचेंगे 10 लाख रुपये
मर्सिडीज की GLS 450d AMG Line को खरीदना अब 10 लाख तक सस्ता हो गया है। इसकी A200d पर 2.60 लाख रुपये बचेंगे।
BMW पर 9.23 लाख की बचत
बीएमडब्ल्यू भी अपनी कारों के प्राइज को कम कर चुकी है। जिसकी वजह से ब्रॉन्ड की X7 को खरीदकर लाने में 9.23 लाख रुपये बच जाएंगे। इसकी सबसे सस्ती कार 2 Series Gran Coupe को खरीदने पर 1.60 लाख रुपये बच जाएंगे।
Audi पर 8.34 लाख बचेंगे
ऑडी भी अपनी कारों की प्राइज को ठीक कर रही है। जिसकी वजह से Audi A8 पर सबसे ज्यादा सेविंग होगी। इस एसयूवी पर अब 8.64 लाख रुपये तक बचेंगे। ऑडी की सबसे सस्ती कार Audi A4 पर अब 3.।5 लाख रुपये कम हो गए हैं।
Volvo पर बचेंगे 6.92 लाख रुपये
वोल्वो भी अपनी XC90 पर 6.92 लाख रुपये कम कर रही है। इसकी XC60 पर 4.79 लाख रुपये की बचत होगी।
Mini Cooper पर 3 लाख बचेंगे
मिनी कूपर भी अपनी कारों की प्राइज को रिवाइज कर चुकी है। जिसके बाद इसकी कारों को खरीदना 3 लाख रुपये तक बचा सकता है।
कार ब्रांड्स पर बचत (लाख रुपये में)
ब्रांड / मॉडलिंग | न्यूनतम बचत (लाख ₹) | अधिकतम बचत (लाख ₹) |
---|---|---|
Range Rover (Tata-owned) | 4.60 | 30.40 |
Defender | 7.00 | 18.60 |
Discovery | 4.50 | 9.90 |
Lexus (ES300h — LX500d) | 1.47 | 20.80 |
Mercedes Benz (A200d — GLS 450d AMG Line) | 2.60 | 10.00 |
BMW (2 Series GC — X7) | 1.60 | 9.23 |
Audi (A4 — A8) | 3.50 | 8.64 |
Volvo (XC60 — XC90) | 4.79 | 6.92 |
Mini Cooper | 3.00 | 3.00 |